Move to Jagran APP

बिहारः लोकसभा में जदयू सांसदों ने बनाया रिकार्ड, चिराग पासवान और पशुपति पारस से आगे निकलीं वीणा

17वीं लोकसभा में बिहार के सांसदों का खराब और बढ़िया हाजिरी का रिकार्ड जदयू सांसदों के नाम ही दर्ज है। नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार की हाजिरी सौ फीसद है। लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुटों के अन्य सांसदों की हाजिरी कमजोर है। वीणा देवी सबसे अधिक सक्रिय हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 05:05 PM (IST)
बिहारः लोकसभा में जदयू सांसदों ने बनाया रिकार्ड, चिराग पासवान और पशुपति पारस से आगे निकलीं वीणा
लोकसभा में बिहार के जदयू ने हाजिरी और गैरहाजिरी से रिकार्ड बनाया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

अरुण अशेष, पटना: सत्र के दौरान सांसदों की हाजिरी भी दर्ज होती है। रिकार्ड बनता है। 17वीं लोकसभा में राज्य के सांसदों का खराब और बढ़िया हाजिरी का रिकार्ड जदयू सांसदों के नाम ही दर्ज है। नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार की हाजिरी सौ फीसद है। सबसे अधिक 129 सवाल पूछने का रिकार्ड भी कौशलेंद्र के नाम पर है। भागलपुर के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल कम हाजिरी वाले राज्य के सांसदों में एक नम्बर पर हैं। वह महज 32 फीसद बैठकों में शामिल हुए। बाल्मीकिनगर से उप चुनाव जीत कर सांसद बने सुनील कुमार के नाम भी शत प्रतिशत हाजिरी का रिकार्ड है। लेकिन, यह उनके कार्यकाल का पहला सत्र था। विधायी शोध संगठन पीआरएस के विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है। 

loksabha election banner

रिकार्ड बताता है कि लोकसभा की कार्यवाही में वीणा देवी को छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुटों के अन्य सांसदों की हाजिरी कमजोर है। वीणा देवी सबसे अधिक सक्रिय हैं। उनकी हाजिरी 96 फीसद है। चिराग पासवान 60 फीसद बैठकों में शामिल हुए। पशुपति कुमार पारस 63 और चंदन सिंह की हाजिरी 74 फीसद है। दूसरी बार खगड़िया से चुने गए महबूब अली कैसर 83 फीसद बैठकों में शामिल होते हैं। युवा प्रिंस राज 82 फीसद के साथ कैसर से थोड़ा पीछे चल रहे हैं। पारस मंत्री बन गए हैं। इसलिए उनकी हाजिरी अब लोकसभा में दर्ज नहीं होगी। मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रविशंकर प्रसाद की हाजिरी मानसून सत्र से दर्ज होगी। वे सवाल भी पूछेंगे। 

99 फीसद हाजिरी वाले ये हैं सांसद

दिलेश्वर कामत, गोपालजी ठाकुर और मो. जावेद। कामत पहले भी सांसद रहे हैं। गोपालजी और जावेद का यह पहला टर्म है। 95 फीसद और उससे अधिक हाजिरी वाले सांसद हैं:-अजय कुमार निषाद, आलोक कुमार सुमन, निषाद, दिलेश्वर कामत, महाबली सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राजीव प्रताप रूडी, रमा देवी और सुशील कुमार सिंह। 

ललन सिंह की हाजिरी 92 फीसद

अन्य सांसदों की हाजिरी इस तरह है:-राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह(92), चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (83), छेदी पासवान (80), दिनेश चंद्र यादव (87), दुलालचंद गोस्वामी(94), गिरिधारी यादव(75), जनार्दन सिंह सीग्रीवाल (91), कविता सिंह (88), राधामोहन सिंह (85), रामकृपाल यादव (87), रमा देवी(98), संजय जायसवाल (80), संतोष कुमार (87), सुनील कुमार पिंटू (84) एवं विजय कुमार मांझी (91)।

यह है सवाल पूछने का हिसाब

अजय मंडल-26, आलोक सुमन-99, चंदन सिंह-18, छेदी पासवान-09, दिलेश्वर कामत-64, दुलालचंद गोस्वामी-37, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल-117, कविता सिंह-07, महबूब अली कैसर, पशुपति कुमार पारस-03, प्रिंस राज-0, राजीव रंजन सिंह-89, रामकृपाल यादव-30, रामप्रीत मंडल-28, संजय जायवाल-77, सुशील कुमार सिंह-90, विजय कुमार मांझी-83, अजय निषाद-86, अशोक कुमार यादव-01, चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी-63, चिराग पासवान-50, दिनेश चंद्र यादव-25, गिरिधारी यादव-112, गोपालजी ठाकुर-75, कौशलेंद्र कुमार-129, महाबली सिंह-68, प्रदीप कुमार सिंह-116, राजीव प्रताप रुडी-104, रमा देवी-118, संतोष कुमार-50, सुनील कुमार पिंटू एवं वीणा देवी-59।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.