Move to Jagran APP

Bihar Politics: लालू फिर तेजस्वी से मुलाकात के बाद मान गए जगदानंद सिंह, जल्द लौटेंगे राजद कार्यालय

Bihar Politics राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अब जल्द ही कार्यालय पहुंच सकते हैं। दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात के बाद शनिवार को उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वो जल्द ही कामकाज संभाल लेंगे।

By Arun AsheshEdited By: Rahul KumarPublished: Sun, 27 Nov 2022 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 11:10 PM (IST)
Bihar Politics: लालू फिर तेजस्वी से मुलाकात के बाद मान गए जगदानंद सिंह, जल्द लौटेंगे राजद कार्यालय
जल्द राजद कार्यालय लौटेंगे जगदानंद सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद अब किसी दिन कार्यालय आकर कामकाज शुरू कर सकते हैं। वह गांव से दिल्ली गए थे। वहां से शुक्रवार की रात पटना लौटे। शनिवार की  शाम उनकी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई। उन्होंने कह दिया कि स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

loksabha election banner

जल्द संभाल सकते हैं कामकाज

जल्द ही प्रदेश राजद कार्यालय जाकर कामकाज संभाल लेंगे। इससे पहले नई दिल्ली में उनकी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात हुई थी। मालूम हो कि जगदानंद दो अक्टूबर के बाद कार्यालय नहीं गए। उस दिन उन्होंने राजद कार्यालय में ही अपने पुत्र सुधाकर सिंह के कृषि मंत्री पद से त्याग पत्र की घोषणा की। उसके बाद बिना किसी से कुछ बातचीत किए निकल गए। बाद में उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कार्यालय आना बंद कर दिया।

घर से लेते रहे आफिस की खबर

हालांकि, घर पर रहने के समय भी वे कार्यालय की गतिविधियों की खबर लेते रहते थे। उनकी अनुपस्थिति में कार्यालय खर्च के लिए रुपये की निकासी कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह के दस्तखत से होती थी। जगदानंद के कार्यालय नहीं आने से संगठन का कामकाज प्रभावित हो रहा था। अभी तक पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी नहीं हुई है। मामला अनुशासन का भी है। दो समारोहों में इतनी अव्यवस्था फैली कि कई नेताओं के मोबाइल गुम हो गए।

जल्द ठीकर वापस आएं राजद सुप्रीमो

जगदानंद सिंह ने राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के जल्द स्वस्थ्य होकर वापस आने की कामना की। जगदानंद सिंह ने कहा कि सभी लोग प्रार्थन कर रहे है वो जल्दी ठीक होकर वापस आएं। हालांकि जगदानंद सिंह अन्य सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। दिल्ली में भी लालू यादव से मुलाकात के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से दूरी बनाते दिखे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.