विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

Published: Fri, 18 Apr 2025 08:36 AM (IST)

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रीति राज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ...और पढ़ें

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू ने ली भाजपा की सदस्यता
राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू ने ली भाजपा की सदस्यता

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी बीजेपी की ताकत
  2. राजद नेता की पुत्रवधू ने थामा भाजपा का दामन

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीताम्बर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रीति राज का स्वागत किया।

दिलीप जायसवाल ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाजपा परिवार में लोगों की आस्था हर दिन बढ़ती जा रही है। पार्टी के प्रति आस्था जता रहे सभी का स्वागत है। साथ ही जायसवाल ने प्रीति राज से कहा कि पार्टी से जुड़कर वे राष्ट्र एवं बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

एक ओर जहां राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद की पुत्रवधू ने बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भाजपा एक राजनीतिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक संगठन है। समाज कल्याण, संस्कृति उत्थान, राष्ट्रीय आपदा में कार्य करते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण कार्य में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करते हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही।

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री हरि साहनी व महापौर सीता साहू भी शामिल हुईं। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। महापौर ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने किया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा नेता मृत्युंजय झा, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, पूर्व उपमहापौर रूप नारायण मेहता, बलराम मंडल, किरण शंकर ने भी राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें

'एक साल अनुभव कीजिए, जरूरत पड़ी तो वक्फ कानून में होगा संशोधन'; बिहार BJP चीफ का बड़ा बयान

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने बनाई को-ऑर्डिनेशन कमेटी, तेजस्वी यादव को मिली कमान