Move to Jagran APP

Bihar Politics: दो नए चेहरों को भाजपा भेज सकती है राज्यसभा, जानें पार्टी के अंदर क्या है चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दोपहर तीन बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। दो प्रत्याशियों के चयन के लिए सोमवार को भाजपा के कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 06:31 PM (IST)
Bihar Politics: दो नए चेहरों को भाजपा भेज सकती है राज्यसभा, जानें पार्टी के अंदर क्या है चर्चा
बिहार भाजपा कल राज्यसभा प्रत्याशी का चयन करेगी। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार से राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशियों के चयन पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने इससे पहले पार्टी प्रदेश मुख्यालय में दोपहर तीन बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि बिहार भाजपा से राज्यसभा के दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दूबे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अंदर चर्चा है कि इस बार दोनों की जगह नए कार्यकर्ताओं को भाजपा मौका देगी। हालांकि अभी तक किसी नए कार्यकर्ता के नाम पर कोई अंतिम निर्णय पार्टी नहीं कर पाई है। इसी सिलसिले में सोमवार को पहले चुनाव समिति और फिर कोर ग्रुप की बैठक होगी। भाजपा में चर्चा है कि पार्टी इस बार दो सवर्ण की जगह एक पिछड़ा या अति पिछड़ा और एक सवर्ण को भेजेगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : ससुर जी, दामाद की इस तरह से खातिरदारी, अब तो कम से कम यह सब नहीं ही करें तो बेहतर, मधुबनी के युवक का दर्द

  • - पार्टी प्रदेश मुख्यालय में तीन बजे से बुलाई गई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
  • - राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का दो दिवसीय दौरा हुआ रद
  • - एक पिछड़ा या अति पिछड़ा और एक सवर्ण को राज्यसभा भेजने की चर्चा

संतोष के साथ प्रस्तावित सभी बैठकें भी रद 

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की दो दिवसीय बिहार यात्रा का कार्यक्रम रद हो गया है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने संतोष के दो दिनी यात्रा को लेकर कई बैठकें प्रस्तावित की थीं। इस लिहाज से संतोष के साथ प्रस्तावित सभी बैठकें भी रद कर दी गई है। बता दें कि जुलाई में राज्य के जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें बीजेपी व जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दो-दो और आरजेडी के एक सदस्य हैं। भाजपा के गोपाल नारायण सिंह और सतीश चंद्र दुबे अपने दूसरे कार्यकाल के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 24 मई से शुरू होना है।

यह भी पढ़ें : बिहार में बीपीएससी के बाद एक और परीक्षा में सामने आया फर्जीवाड़ा, मुजफ्फरपुर से पटना का अभ्यर्थी गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.