Move to Jagran APP

बिहार में नंबर वन बनने के लिए भाजपा ने बनाया है खास प्‍लान, हर वर्ग तक पहुंचने की जिम्‍मेदारी तय

BJP Bihar News मोर्चा को मजबूत बनाकर जनजन तक पहुंचेगी भाजपा पटना महानगर कार्यसमिति ने दिया संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों और पार्टी के नीतियों तक पहुंचाना होगा आसान मंडल स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 12:55 PM (IST)
बिहार में नंबर वन बनने के लिए भाजपा ने बनाया है खास प्‍लान, हर वर्ग तक पहुंचने की जिम्‍मेदारी तय
बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने में जुटी है भाजपा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना [मृत्युंजय मानी]। भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 साल के अंदर पूरे देश में तेजी से मजबूत हुई है। इसके पीछे भाजपा की संगठन के प्रति पेशेवर रणनीति प्रमुख वजह है। बीजेपी अब संगठन की मजबूती और चुनाव में जीत के लिए जितने प्रोफेशनल तरीके से काम करती है, उतना दूसरी कोई और पार्टी नहीं कर पाती। बिहार में भाजपा ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है, बावजूद यहां पार्टी लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। अब पार्टी ने अपने सभी मोर्चा को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की है।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़े रहने का संदेश

रविवार को पटना जिला महानगर कार्य समिति की बैठक में सामने आया कि मोर्चा अपने उदेश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा है। उसके विस्तार की जरूरत है। कार्यसमिति की बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता से भाजपा कार्यकर्ता सीधे जुड़े रहेंगे।

संगठन में युवाओं को तरजीह देने का फैसला

भाजपा नेताओं ने भाजपा के सभी मोर्चा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ने और युवाओं को तरजीह देने का फैसला लिया। महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी को इसके लिए प्रयास करने को कहा गया है। सवाल उठा कि पटना भाजपा का गढ़ है, लेकिन यहां मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा खराब है। हर वर्ग के लिए भाजपा के पास मोर्चा है। इन मोर्चों को मजबूत बनाया जाएगा तो भाजपा मजबूत बनकर उभरेगी। मोर्चा को अंतिम समाज तक ले जाने की योजना बनाई गई है।

ज्‍यादा से ज्‍यादा महिलाओं को जोड़ने पर जोर

सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि सभी मोर्चा को मजबूत बनाया जाए। महिला मोर्चा को सभी वर्ग की महिलाओं के बीच ले जाने की रणनीति पर विचार हुआ। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जुड़ें। इसके लिए धरातल पर काम करना होगा। महिला मोर्चा की तरह युवा, बुद्धिजीवी सहित सभी मोर्चा को सभी वर्गो से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

हर स्‍तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को देंगे प्रशिक्षण

भाजपा हर स्तर के संगठन के लिए प्रशिक्षण देने जा रहा है। जिला और मंडल कार्यालय से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी। जिला कार्यकारिणी की बैठक में पटना महानर के सभी  मंडलों में प्रशिक्षण के स्थल की सूची बन गई है। तिथियां तय होंगी और क्रमवार ढंग से सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर होने लगेगा। भाजपा नेता नंदकिशोर यादव का कहना है कि भाजपा अपना विस्तार कर और मजबूत बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.