विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में फेरबदल के संकेत! चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के सांसद का सामने आया वीडियो तो मांझी ने भी कर दिया कन्फर्म

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 05 Dec 2023 11:23 AM (IST)

बिहार में फिर बड़ा फेर बदल देखने को मिल सकता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें ...और पढ़ें

नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव
नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने का संकेत मिला है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की बात सामने आ रही है। वहीं, दूसरी ओर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जदयू के एक सांसद को भी पीएम मोदी के पक्ष में बोलते हुए सुना गया। 

मांझी ने ट्वीट के साथ शेयर किया वीडियो

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी बिहार में बड़ा बदलाव होने की बात को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि अभी नीतीश कुमार जी अपने सांसद से कहलवा रहें हैं कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो गारंटी है। 

मांझी ने आगे लिखा कि कुछ दिन के बाद खुद नीतीश कुमार खुद कहेंगें कि मोदी है तो ही नीतीश हैं मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है। जल्द होगा बड़ा बदलाव, बिहार भी चलेगा मोदी के साथ। बता दें कि मांझी ने अपनी ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। 

जदयू से ललन सिंह बैठक में होंगे शामिल 

उधर, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस की ओर से बुलाई गई आइएनडीआइए की बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जल संसाधन मंत्री संजय झा करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। यह भी फेरबदल का बड़ा संकेत हैं। इससे पहले सोमवार को मांझी ने कहा था कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है।

उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?

यह भी पढ़ें- Bihar News: मंत्री जमा खां की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक होमगार्ड जवान की मौत; चार पुलिस कर्मी घायल

यह भी पढ़ें- बिहार के इन तीन जिलों में खुलेगी 'दीदी की रसोई', 1 करोड़ से अधिक आएगा खर्च; ये है नीतीश सरकार का प्लान