विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अब Nitish Kumar की नहीं, BJP की सरकार! क्या कहता है विधानसभा का नंबर गेम?

Published: Wed, 04 Mar 2026 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 11:22 AM (IST)

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट से इस बात की जानकारी दी। ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी। फाइल फोटो

सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 5 मार्च को बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला। राज्य के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। वह गुरुवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पटना में नामांकन दाखिल करेंगे।

नीतीश कुमार के राज्यसभा में एंट्री लेने के बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा। अब यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में नीतीश युग समाप्ति की ओर है और बीजेपी ही सरकार को पूरी तरह कंट्रोल करेगी। बिहार में अब नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार होगी।

तो चलिए इस सियासी उलटफेर के बीच बिहार विधानसभा का नंबर गेम भी समझ लेते हैं। आखिर सीटों के लिहाज से कौन-कितना भारी है?

बता दें कि बिहार में बीते साल नवंबर में ही विधानसभा के चुनाव हुए थे। तब नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। एनडीए ने बिहार में महागठबंधन का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया था।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बीजेपी विधानसभा में बड़े भाई की भूमिका में है। वहीं, जब बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा तो सरकार में भी बीजेपी बड़े भाई के रूप में दिखाई देगी। बीजेपी के पास बिहार में 89 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, जदयू दूसरे नंबर पर है। जदयू के पास 85 सीटें हैं।

एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) के पास 19 सीटें हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के पास 5 सीट है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पास 4 सीट है।

महागठबंधन का क्या है हाल?

राष्ट्रीय जनता दल के पास 25 सीटें है। वहीं, कांग्रेस के पास 6, CPI (ML) के पास 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पास 1 और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के पास 1 सीट है।

दूसरी ओर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास 5 सीट है और बीएसपी के पास 1 सीट है।

गठबंधन राजनीतिक दल सीटों की संख्या
NDA भारतीय जनता पार्टी (BJP) 89
जनता दल (यूनाइटेड) (JD-U) 85
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM-S) 05
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) 04
महा महागठबंधन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 25
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 06
CPI (ML) लिबरेशन 02
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 01
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) 01
अन्य AIMIM 05
बहुजन समाज पार्टी (BSP) 01
कुल सीटें 243

बीजेपी से कौन बन सकता है मुख्यमंत्री?

सियासी गलियारों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में समाप्ति की ओर नीतीश युग: होने जा रहा बड़ा सियासी उलट-फेर, मुख्यमंत्री जाएंगे राज्यसभा

यह भी पढ़ें- Bihar CM LIVE Updates: बिहार में बनेगा BJP का CM! नीतीश जाएंगे राज्यसभा; कल सुबह दाखिल करेंगे नामांकन

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जाएंगे दिल्ली, बेटे निशांत संभालेंगे पटना; कल होगी JDU में ग्रैंड एंट्री

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार को धमकाया', RJD का बड़ा दावा; शक्ति यादव बोले- BJP ने बिहार में चलाया ऑपरेशन लोटस