Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Political News Live : 'तेजस्वी यादव को खेला के अलावा...', BJP नेता का कड़ा रिएक्शन, नमस्कार-नमस्ते और धन्यवाद तक पहुंची सियासत

Bihar Political News Today Live: बिहार में आज महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के आवास पर विधायकों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। वहीं जेडीयू और भाजपा नेताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच सबकी नजर जीतन राम मांझी पर है। बताया जा रहा है कि आरजेडी उनके बेटे को डिप्टी सीएम का पद दे सकती है।

By Sanjeev KumarSat, 27 Jan 2024 09:32 PM (IST)
News Article Hero Image

Bihar Politics Live: बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। बता दें कि इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया। वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी भी देखी गई। एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़ा देखा गया। बिहार के सियासी संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।

27 Jan 20249:18:23 PM
तेजस्वी यादव पर विजय सिन्हा ने बोला हमला

Bihar Politics : विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संगठन की बैठक थी। हमारे प्रभारी आए हुए थे। लोकसभा की तैयारी को लेकर बैठक थी। इसमें सभी पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खेला के अलावा जानते ही क्या हैं? उन्होंने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व का जो निर्णय होगा, कार्यकर्ता उसका स्वागत करते हैं। कमांडर के आदेश को सैनिक की तरह सभी मानते हैं।

27 Jan 20248:20:05 PM
नीतीश के सवाल पर नमस्कार-नमस्कार

 भाजपा की बैठक से बाहर आने के बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मीडिया कर्मियों ने कई सवाल किए। परंतु जवाब में सिर्फ नमस्कार ही सुनने को मिला। उन्होंने करीब 10 बार नमस्कार और नमस्ते शब्द का इस्तेमाल किया।

27 Jan 20248:00:15 PM
रविशंकर की प्रतिक्रिया बहुत कुछ कह रही

बिहार की राजधानी पटना में हुई भाजपा की बैठक के बाद बाहर वरिष्ठ नेता रवि शंकर से मीडिया ने सवाल किया कि क्या कल नीतीश बाबू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? इस पर उन्होंने अपने दोनों हाथ जोड़कर सिर्फ एक ही शब्द कहा- धन्यवाद। इस शब्द को उन्होंने दो बार अंग्रेजी में और दो बार हिंदी में इस्तेमाल किया।

#WATCH | Patna: BJP MP Ravi Shankar Prasad leaves after attending Bihar BJP state executive committee meeting pic.twitter.com/nLq3HHHxhK

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20247:49:02 PM
अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, देखते हैं क्या होता है : रूडी

पटना में भाजपा की बैठक के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हमने मूल रूप से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर चर्चा की, इस पर एक प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी ने भारत रत्न देने के पीएम मोदी के फैसले की सराहना की। जहां तक राजनीतिक मोर्चे की बात है, हम अभी भी घटनाक्रम का इंतजार कर रहे हैं।

रूडी ने कहा कि अभी कुछ खास स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ हो रहा है, देखते हैं क्या होता है। खेला होगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो वही (जदयू-राजद) ही बता सकते हैं। बैठक अभी और होगी। कल सुबह भी बैठक होगी। बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति पर आगे की रणनीति बनाने के लिए भाजपा विधायक और सांसद कल सुबह 10 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे।

27 Jan 20247:16:10 PM
राजद के हर फैसले के लिए लालू अधिकृत : मेहता

बिहार सरकार में मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने कहा, "आज पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सभी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मौजूदा हालात पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया। नीतीश के नाराज होकर चले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कयासों पर कोई जवाब नहीं दिया जा सकता है। हम किसी टूट का कारण नहीं बन सकते हैं।

27 Jan 20246:51:46 PM
हमारी बैठक सरकार गिराने के लिए नहीं : कांग्रेस

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पूर्णिया में सीएलपी की बैठक को लेकर शनिवार को कहा कि हमारी बैठक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा के लिए बुलाई गई है। यह बैठक किसी सरकार को गिराने या रखने के लिए नहीं है। यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी रैली होगी जैसी कभी पूर्णिया में नहीं हुई है।

VIDEO | “The meeting (of Bihar Congress) has been called to discuss about preparations of ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ in Bihar and not for making or breaking the government,” says Bihar Congress president @akhileshPdsingh on CLP meeting in Purnea.#BharatJodoNayaYatra pic.twitter.com/87Yr7nao2E

— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024
27 Jan 20246:40:00 PM
राजद सांसद मीसा भारती को नहीं पता क्या चल रहा

INDIA गठबंधन और बिहार की राजनीतिक स्थिति पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि अभी किसी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है... कोई जानकारी नहीं है। खबरों में जो चल रहा है, हमें बस वही पता चला है। जब भी हम सरकार में आते हैं, बिहार की जनता के लिए कार्य करते हैं।

#WATCH | On Bihar political situation, RJD MP Dr Misa Bharti says, " I have no idea right now..whatever is going on in News that is only thing, other than that nobody has said anything...whenever RJD comes to power, we have worked for the people of Bihar and we will keep working… pic.twitter.com/RjMRdAXpAc

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20246:31:52 PM
जीतन राम मांझी के घर पर हो रही HAM की बैठक

Bihar Political News : बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के विधायकों की बैठक पटना में पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के आवास पर चल रही है।

Bihar | Meeting of Hindustani Awam Morcha (HAM) MLAs is underway at the residence of party leader Jitan Ram Manjhi, in Patna.#BiharPolitics pic.twitter.com/0090bsAH62

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20246:08:53 PM
ये गठबंधन अप्राकृतिक है : प्रह्लाद जोशी

INDIA गठबंधन और बिहार की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह गठबंधन अप्राकृतिक है... जो चीज अप्राकृतिक है, वह लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकती। अभी तो इसके कई अंग काम करना बंद (ऑर्गन फेल) करेंगे। बिहार में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, जो मतभेद हो रहे हैं, ये उन्हीं की वजह से है... कुछ सबसे भ्रष्ट पार्टियां INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं... नीतीश कुमार अब उनके साथ नहीं रहना चाहते।

#WATCH | On INDIA alliance and Bihar political situation, Union Minister Pralhad Joshi says, " This alliance is unnatural...something that is unnatural cant survive long. So, automatically this unnatural alliance will have a natural death...whatever is happening in Bihar, we… pic.twitter.com/4UsmxRU6ui

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20245:52:39 PM
नीतीश कुमार पर भाजपा सांसद छेदी पासवान ने बोला हमला

Bihar Political Crisis : भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हो रही है। राजनीति का मतलब ही उथल-पुथल होता है। मैंने पहले भी कहा था कि नीतीश कुमार पद के लिए कहीं भी जा सकते हैं। उनको पद चाहिए। उन्हें पद मिल रहा है, पद लेने के लिए आ रहे हैं और उसी के उपलक्ष्य में यह बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए यदि कुछ अच्छा हो रहा है तो अच्छा है। इसमें कहीं कोई दोराय नहीं है। यदि हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता संतुष्ट हैं तो हम भी संतुष्ट हैं। Bihar Politics

#WATCH | Patna, Bihar: BJP MP Chhedi Paswan says, ".....I had said earlier also that Nitish Kumar can go anywhere for the post. He is coming for the post and that is why this meeting is taking place. If my party leaders are satisfied then we are also satisfied."#Biharpoltics pic.twitter.com/8Y1dW1aeFU

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20245:29:39 PM
नीतीश का स्वागत करने के सवाल को टाल गए सम्राट चौधरी

बिहार में नीतीश कुमार का एक बार फिर लौटकर राजग में आना गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के ही कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा है। कुछ ऐसा ही रिएक्शन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिया। दरअसल, मीडिया ने उनसे पटना में हुई भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए जाते समय सवाल किया था कि क्या वे नीतीश कुमार का स्वागत करेंगे। इस पर सम्राट चौधरी ने रूखे अंदाज में कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी की बैठक है। इसके बाद सम्राट आगे चले गए। 

VIDEO | BJP leader @rsprasad arrives at BJP office in Patna for party’s legislative meeting amidst political turmoil in Bihar.#BiharPolitics pic.twitter.com/UsE263Hzj3

— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024
27 Jan 20245:22:36 PM
भाजपा की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा

Bihar political turmoil : बिहार में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि अगले दो महीनों के लिए किन योजनाओं पर चर्चा होनी है और पार्टी कार्यकर्ताओं को क्या काम देना है। यह एक बार पूरी हो जाएगी तो इस एक नोट जारी किया जाएगा कि बैठक में क्या-क्या हुआ।

27 Jan 20245:22:10 PM
राजभवन पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए समय लेंगे। हालांकि, चर्चा है कि इससे पहले वह चाहेंगे कि भाजपा और हम पार्टी का समर्थन पत्र उनके पास आ जाए। इसके बाद ही आगे का कदम वह उठाएंगे।

27 Jan 20245:08:11 PM
बैठक का इंतजार करें: रविशंकर प्रसाद

पटना में बीजेपी की बैठक पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक का इंतजार करें।

#WATCH | On BJP meeting in Patna, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "Wait for the meeting."#BiharPolitics pic.twitter.com/tD32ykEWKH

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20245:04:23 PM
जो कुछ भी होगा बिहार की भलाई के लिए होगा: राजीव प्रताप रूडी

बिहार के राजनीतिक हालात पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आप कह रहे हैं कि कुछ अच्छा बदलाव होने वाला है। हमें उम्मीद है कि जो कुछ भी होगा वह बिहार की भलाई के लिए होगा। हम इसके लिए पटना आते रहेंगे।

#WATCH | Patna: On Bihar political situation, BJP MP Rajiv Pratap Rudy says, " You (media) are saying there is going to be some good change. We hope whatever happens it is for the good of Bihar...we keep coming to Patna for meetings..." pic.twitter.com/D3dkxFtEib

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20244:50:36 PM
Bihar Political News Live: बिहार बीजेपी की इमरजेंसी बैठक शुरू

बिहार में बीजेपी की इमरजेंसी बैठक शुरू हो गई है। राजनीतिक हालात पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। पार्टी बिहार के हित के मुताबिक फैसला लेगी। उन्होंने महागठबंधन की टूट की अटकलों पर कहा कि अभी बात हवाओं और फिजाओं में है।

#WATCH | Patna: On Bihar political situation, BJP leader Shahnawaz Hussain says, " Were going to attend the meeting and we will follow directions given by the party... the party will take decisions as per the interest of Bihar..." pic.twitter.com/aieX5pE8vU

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20244:39:40 PM
हमलोग लोकसभा की 40 सीटें जीतेंगे:रीतलाल यादव

राजद विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि बैठक में हमने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। हम सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

#WATCH | Bihar: RJD MLA Ritlal Yadav says, "In the meeting, we discussed the preparations for the Lok Sabha elections. We will win all 40 Lok Sabha seats." pic.twitter.com/E1iC7V4MlA

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20244:36:32 PM
पीएम मोदी 4 फरवरी को बेतिया आएंगे: डॉ संजय जायसवाल

 बीजेपी सांसद डॉ.संजय जयसवाल ने कहा कि पीएम मोदी 4 फरवरी को बेतिया आएंगे। मैंने सभी प्रमुख नेताओं से कार्यक्रम में मौजूद रहने का अनुरोध किया है। पीएम के दौरे से चंपारण के लोग काफी उत्साहित हैं।

27 Jan 20244:33:26 PM
बिहार के सियासी संकट पर बीजेपी विधायक पंकज सिंह का आया बयान

बिहार के राजनीतिक हालात पर बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कहा कि यह उथल-पुथल सिर्फ बिहार में नहीं है बल्कि उनके तथाकथित गठबंधन में भी चल रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आप देखेंगे कि इंडिया गठबंधन कई टुकड़ों में बंटा हुआ है।

#WATCH | Lucknow, UP: On Bihar political situation, Pankaj Singh, BJP MLA says, " This turmoil is not just in Bihar but it is going on in their so called alliance as well. As the elections are coming nearer, you will see the INDI alliance divided in so many places" pic.twitter.com/tRK6sL7bkL

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20244:24:56 PM
मनोज झा ने बताया-RJD की बैठक में क्या सब हुआ

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि एक सकारात्मक बैठक हुई। कई चीजों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी मुद्दे चाहे राष्ट्रीय स्तर के हों या राज्य स्तर के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। यह विधानमंडल की बैठक थी। लालू यादव, उप मुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) सभी विधायक, सभी उपस्थित थे। हम सभी ने लालू यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

#WATCH | Patna: RJD MP Manoj Kumar Jha says, "A positive meeting was held. Discussion on several things was done. All the issues whether from the national or state level, everything were discussed during the meeting. It was a legislature meeting, Lalu Yadav, Dy CM (Tejashwi… pic.twitter.com/mNFBgP2F6x

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20244:16:16 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिया बयान

बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हमने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बिहार में जो भी होगा हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जाो भी हो रहा उसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है।

27 Jan 20243:35:57 PM
बिहार में अभी खेल होना बाकी है: तेजस्वी यादव

 बिहार के पटना में राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं।महागठबंधन में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री मेरे साथ मंच पर बैठते थे और पूछते थे कि 2005 से पहले बिहार में क्या था? मैंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब, अधिक लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि हो। बिहार में अभी खेल होना बाकी है।

27 Jan 20243:22:00 PM
इंडी गठबंधन पर शशि थरूर ने दिया जवाब

इंडी गठबंधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस पूरे गठबंधन और सीट-बंटवारे पर राज्य-दर-राज्य आधार पर चर्चा की जा रही है। किसी के पास भी सभी के लिए एक जैसा समाधान नहीं होने वाला है। प्रत्येक राज्य में, कहानी अलग होने वाली है। मुझे लगता है कि हम सभी केंद्र सरकार को बदलने की अनिवार्य आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यही अंतिम उद्देश्य है। विपक्ष संसद सत्र में भाग लेने की योजना बना रहा है।

27 Jan 20243:18:53 PM
शहनवाज, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी पटना के लिए रवाना

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की अटकलों के बीच बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। उसी फ्लाइट में पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी हैं। बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी फ्लाइट के कैप्टन हैं।

VIDEO | Visuals of BJP leader @ShahnawazBJP leaving for Patna from Delhi amid buzz over Bihar CM Nitish Kumars return to NDA.

Senior party leader Ravi Shankar Prasad is also in the same flight. BJPs Rajiv Pratap Rudy is the captain of the flight. pic.twitter.com/T6doKQyIr2

— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024
27 Jan 20243:07:30 PM
खरगे जी ने नीतीश कुमार को कई बार फोन किया: जय राम रमेश

 कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि मैं औपचारिक तौर से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।

27 Jan 20242:53:48 PM
आरजेडी और कांग्रेस से दुखी हैं नीतीश कुमार, भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने दिया बयान

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है। जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है। नीतीश कुमार इससे बहुत दुखी हैं।

#WATCH बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "...RJD और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। ये सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ने वाली पार्टी है...जनता की समस्याओं से, कठिनाइयों से RJD और कांग्रेस को कोई लेना-देना नहीं है...नीतीश कुमार दुखी हैं..." pic.twitter.com/eHuJ7f3Yof

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
27 Jan 20242:48:45 PM
Bihar Political News Live: इंडी गठबंधन के वास्तुकारों में से एक बिहार के मुख्यमंत्री: जय राम रमेश

इंडी गठबंधन पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमें राज्य स्तर पर समस्याएं हो सकती हैं लेकिन यह गठबंधन एक साथ रखा गया है। इस गठबंधन के वास्तुकारों में से एक बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इस गठबंधन के सह-आर्किटेक्टों में से एक हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री। इसलिए वे जानते हैं कि यह एक राष्ट्रीय गठबंधन है। यह ऐसा गठबंधन नहीं है जिसमें स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मुद्दों पर प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी। हमारे राष्ट्रीय उद्देश्य को प्राथमिकता मिलेगी।

27 Jan 20242:29:39 PM
पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला
blog images

बिहार में चल रही सियासी उठापटक के बीच पप्पू यादव ने एक्स पर आलोचनात्मक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने लिखा कि- 

कार्यकाल लंबा नहीं
किरदार बड़ा होना चाहिए

कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल
शेरशाह सूरी सवा चार साल
पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है
विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं

नीति, सिद्धांत, ईमान बेच
दो दशक पद पर रह कर
क्या पाया? किरदार बेच
ज़िल्लत पाया, अपने नाम को
एक नया गाली बनाया।

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) January 27, 2024
27 Jan 20242:20:02 PM
नीतीश कुमार ने कल 10 बजे बुलाई मीटिंग

जदयू नेता सिद्धार्थ पटेल ने सियासी अटकलों के बीच बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि कल नीतीश कुमार ने 10 बजे मीटिंग बुलाई है। हमारे नेता का जो भी फैसला होगा वो पार्टी को मंजूर है।

VIDEO | Bihar political turmoil: "A meeting has been called at 10 am tomorrow. We will accept the decision of our leader (Bihar CM Nitish Kumar)," says JD(U) leader Siddharth Patel. pic.twitter.com/un4sau4AhJ

— Press Trust of India (@PTI_News) January 27, 2024
27 Jan 20242:06:53 PM
नीतीश कुमार को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने तोड़ी चुप्पी

कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुझे जदयू के इंडी गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा, मैं मिलूंगा। पूरी जानकारी और फिर मैं आपको जानकारी दूंगा। हमारी कोशिश सभी को एकजुट करने की है। मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट होंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इंडी गठबंधन सफल होगा। जो लोग लोकतंत्र को बचाने में रुचि रखते हैं वे अपना मन नहीं बदलेंगे और हमारे साथ रहेंगे।

27 Jan 20241:47:44 PM
Bihar Political News: हमारा कमांडर जो कहेगा वह करेंगे: विजय सिन्हा

बिहार की राजनीतिक स्थिति पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को मानता है।

#WATCH पटना: बिहार की राजनीतिक स्थिति पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "...हमारा नेतृत्व सामूहिक और सक्षम नेतृत्व है और राष्ट्र हित में ही निर्णय लेते हैं और लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं...भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सैनिक के रूप में कमांडर के आदेश को… pic.twitter.com/Xqoai2IUs7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
27 Jan 20241:33:43 PM
इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर: केसी त्यागी

 जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैये के कारण इंडी गठबंधन टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे नेता नीतीश कुमार की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

#WATCH | JD(U) leader KC Tyagi says, "INDIA alliance is on the verge of breaking due to the irresponsible and obstinate attitude of Congress." pic.twitter.com/G2yUDJPCN4

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 202412:47:22 PM
चिराग पासवान ने की अमित शाह से मुलाकात, नीतीश पर दिया जवाब

 चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बिहार की सियासी अटकलों पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समय में सबकुछ पता चल जाएगा। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमलोग स्थिति को देखते हुए एनडीए से गठबंधन पर फैसला लेंगे।

#WATCH दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर मुलाकात की।#BiharPolitics pic.twitter.com/W22aEaggsw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
27 Jan 202412:36:29 PM
Bihar Political News: जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा: अश्विनी चौबे

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा। पहली बार, मैंने ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया।

#WATCH बक्सर, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा... पहली बार, मैं ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया..." pic.twitter.com/auzSzrMPio

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
27 Jan 202412:28:25 PM
Bihar Political News Live: कुछ समय में सब कुछ पता चल जाएगा: चिराग पासवान

बिहार के राजनीतिक हालात पर दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि कुछ समय में सब कुछ पता चल जाएगा। आपलोग धीरज रखिए।

#WATCH | "Everything will be known in some time," says Lok Janshakti Party (Ram Vilas) president Chirag Paswan on Bihar political situation, in Delhi. pic.twitter.com/nsuu9uueJJ

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 202412:21:16 PM
Bihar Politics: बिहार में भूपेश बघेल की एंट्री

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Congress President has appointed former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel as Senior Observer to coordinate Bharat Jodo Nyay Yatra and other party activities in Bihar with immediate effect. pic.twitter.com/7553CKJLyG

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 202412:15:31 PM
Bihar Political News: बक्सर के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे

सियासी हलचल के बीच  नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे। लेकिन उनके साथ तेजस्वी यादव नहीं दिखे। वहां कोई आरजेडी नेता नहीं दिखा। यहां तक कि स्थानीय आरजेडी विधायक भी नहीं दिखे। नीतीश कुमार मंदिर के सौंदर्यकरण और विकास कार्यों का उद्घाटन करने आए थे।

27 Jan 202411:21:13 AM
Bihar Politics Live: इन सब में भाजपा को कोई रोल नहीं: गिरिराज सिंह

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है। लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।

#WATCH पटना: बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं...अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है...भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है...लेकिन… pic.twitter.com/HtXgEr6u7c

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
27 Jan 202410:10:12 AM
Bihar Political News : नीतीश कुमार पर आरजेडी हुई नरम

बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ये सब अफवाह है और इस अफवाह से जो बेचैनी पैदा हुई है, उसे सिर्फ सीएम नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं। बिहार एक पूरे देश में चर्चा का विषय है, और अच्छे कारणों से भी। मुझे कोई दरार नहीं दिख रही है। अंत में इस महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने इसकी नींव रखी, जिसका उद्देश्य था पीएम मोदी द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को हराने के लिए।

#WATCH | Patna: On the current political situation in Bihar, RJD MP Manoj Kumar Jha says, "All this is a rumour. And the restlessness which has arisen due to this rumour can only be taken care of by CM Nitish Kumar... Bihar is a topic of discussion in the whole country, and for… pic.twitter.com/WcaE8yNRWo

— ANI (@ANI) January 27, 2024
27 Jan 20249:26:12 AM
नीतीश कुमार को किसी पद की चाहत नहीं: नीरज कुमार

बिहार के राजनीतिक हालात पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार जी राज्य के निर्वाचित सीएम हैं। उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है। जिनके मन में भ्रम है वे बेहतर जानें। जो लोग उन्हें निशाना बना सकते हैं। क्या तीर उनके ही हाथ में है?

27 Jan 20249:18:12 AM
Bihar Politics Live: नीतीश कुमार बक्सर के लिए रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से कुछ घंटे में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेंगे। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। उनके यहां हवाई मार्ग से पहुंचने का कार्यक्रम है। उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे।

27 Jan 20249:14:31 AM
Bihar Political News: कांग्रेस ने पूर्णिया में बुलाई बैठक

 एक अलग घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्णिया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि बैठक का राज्य के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना-देना भी है। खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक (वर्तमान और पूर्व) और पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं।

27 Jan 20248:56:28 AM
महागठबंधन सरकार को बचाने में जुटी आरजेडी

महागठबंधन सरकार को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी जी जान से जुट गई है। बैठक लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरजेडी, जीतन राम मांझी को मनाने में लग गई है।

27 Jan 20248:44:47 AM
दिल्ली में आज बिहार बीजेपी की अहम बैठक

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी सभी विधायक सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

#WATCH बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, "बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी, सभी विधायक, सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी..." pic.twitter.com/yRDtD2RGcS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us