विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पुलिस तबादला लिस्ट जारी: 20 इंस्पेक्टर समेत 68 पुलिसकर्मियों का फेरबदल, विशेष शाखा के अधिकारी फील्ड में भेजे गए

Published: Mon, 08 Jun 2026 10:41 PM (IST)

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 20 इंस्पेक्टर सहित कुल 68 पुलिसकर्मियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादले में विशेष ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर पर बड़ी हलचल

इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर पर बड़ी हलचल

HighLights

  1. 68 पुलिसकर्मियों का तबादला, 20 इंस्पेक्टर भी शामिल।

  2. विशेष शाखा के अधिकारी फील्ड पोस्टिंग पर भेजे गए।

  3. प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और दक्षता बढ़ाने का प्रयास।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी कार्मिक द्वारा जारी आदेश के तहत 20 इंस्पेक्टर समेत कुल 68 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर पर बड़ी हलचल

इस तबादले में 20 इंस्पेक्टर और 25 दारोगा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।

विशेष शाखा के अधिकारियों को फील्ड में भेजा गया

तबादले में विशेष शाखा के करीब ढाई दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को अब फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इसे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यालय ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि तबादला पाने वाले कर्मियों को तुरंत विरमित किया जाए। साथ ही रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

लंबित मामलों की जांच के बाद ही रिलीविंग

निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पुलिसकर्मी को विरमित करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित न हो।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश

इस तबादले को बिहार पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है। इससे फील्ड स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस महकमे में फेरबदल, 8 IPS अफसरों का तबादला; ATS और CID में नए चेहरे