जॉब चाहिए तो आपके काम की है खबर, बिहार पुलिस में होने जा रहीं 29 हजार की बंपर बहाली
बिहार पुलिस में जल्दी ही बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने जा रहीं हैं। 4586 दारोगा व 22500 सिपाही की बहाली होनी है। इसकी जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दी है।
पटना [राज्य ब्यूरो]। अगर आप बेरोजगार हैं और पुलिस की नौकरी की तमन्ना है तो यह खबर खास आपके लिए ही है। बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसकी जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया है कि ये नियुक्तियां कई स्तरों पर पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
दो चरणों में होगी बहाली
डीजीपी ने कहा कि विभिन्न श्रेणी के 29 हजार 86 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें 4586 दारोगा के पद शामिल होंगे। जबकि, 22500 सिपाही की बहाली भी होनी है।
पहली बार इतनी संख्या में नियुक्तियां
बिहार में पहली बार पुलिस में इतनी बड़ी संख्या में बहाली होने जा रही है। डीजीपी ने बताया कि बिहार में कभी भी इतनी बड़ी संख्या में एक साथ नियुक्तियां नहीं हुई हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप