विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद की एकता दिवस परेड में दिखेगा बिहार STF का दम, 148 जवान होंगे शामिल; बोधगया में चल रहा अभ्यास

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 06:46 PM (IST)

बिहार एसटीएफ के जवान 31 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाली एकता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। माओवाद मुक्त बिहार ...और पढ़ें

एकता दिवस की तैयारी।

एकता दिवस की तैयारी।

HighLights

  1. बिहार एसटीएफ के जवान अहमदाबाद की एकता दिवस परेड में शामिल होंगे।

  2. माओवाद मुक्त भारत में योगदान हेतु बिहार एसटीएफ का चयन हुआ।

  3. 148 जवान 31 अक्टूबर की परेड हेतु बोधगया में अभ्यास कर रहे।

राज्य ब्यूरो, पटना।  गुजरात के अहमदाबाद में 31 अक्टूबर को होने वाली एकता दिवस परेड में बिहार पुलिस के एसटीएफ (विशेष कार्य बल) जवान भी शामिल होंगे।

इसके लिए एसटीएफ जवानों का लगातार बोधगया में पूर्वाभ्यास चल रहा है। एसटीएफ के डीजी कुंदन कृष्णन ने परेड दल के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया है।

इस दौरान उन्हाेंने परेड की उत्कृष्टता, अनुशासन एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस परेड में देश भर के ऐसे सभी राज्यों की पुलिस टुकड़ी भाग ले रही है, जिसने माओवाद मुक्त भारत में अपना योगदान दिया है।

बिहार को भी माओवाद मुक्त घोषित किया जा चुका है, जिसमें एसटीएफ का महत्वपूर्ण योगदान है। बिहार एसटीएफ के करीब 148 जवान एकता परेड में शामिल होने के लिए 21 तारीख को अहमदाबाद रवाना होंगे। बिहार के परेड दल का नेतृत्व दिनेश पांडेय कर रहे हैं।