सिपाही भर्ती परीक्षा: 19 फरवरी से होगा फिजिकल टेस्ट, नया पैटर्न होगा लागू
बिहार पुलिस की 2017 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब 19 फरवरी से सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा ली जाएगी। वहीं 9 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
पटना [जेएनएन]। बिहार पुलिस में 9900 सिपाहियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही शारीरिक जांच व दौड़ की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 9,900 पदों के लिए करीब 50 हजार अभ्यर्थियों के फिजिकल जांच की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी। इस बार दौड़, ऊंची कूद व गोला फेंक में औसत से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को ही पूरे अंक दिए जाएंगे।
यह व्यवस्था बिहार पुलिस में सिपाहियों की नियुक्ति में पहली बार लागू की जा रही है। इसमें दौड़ के लिए सर्वाधिक 50 अंक, गोला फेंक के लिए 25 अंक तथा ऊंची कूद के लिए अधिकतम 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।
आगामी 19 फरवरी से राजधानी के गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल परिसर में शुरू होने वाली शारीरिक जांच, दौड़, गोला फेंक व ऊंची कूद के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसमें सभी वर्ग के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं।
1. सभी कोटि के पुरुषों के लिए दौड़, पूर्ण अंक 50, दौड़ की दूरी 1600 मीटर, अधिकतम समय 6 मिनट
- 5 मिनट के अंदर दौड़ पूरी करने वालों को मिलेंगे पूरे 50 अंक
- 5 मिनट से 5.20 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 40 अंक
- 5.20 मिनट से 5.40 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 30 अंक
- 5.40 मिनट से 6 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 20 अंक
- 6 मिनट से अधिक समय में दौड़ पूरी करने वाले होंगे अयोग्य
सभी कोटि की महिलाओं के लिए दौड़,
सभी कोटि की महिलाओं के दौड़, दौड़ की दूरी 1000 मीटर, अधिकतम समय 6 मिनट, निर्धारित अंक-50
- 5 मिनट में पूरी करने पर 50 अंक
- 5.20 मिनट से 5.40 मिनट में पूर्ण करने पर मिलेंगे 40 अंक
- 5.40 मिनट से 6 मिनट में पूर्ण करने पर मिलेंगे 20 अंक
- 6 मिनट से अधिक समय लेने पर अयोग्य घोषित
2. गोला फेंक पुरुष, अधिकतम अंक 25, गोला का वजन 16 पौंड
- 16 से 17 फीट के बीच-09 अंक
- 17 से 18 फीट के बीच-13 अंक
- 18 से 19 फीट के बीच- 17 अंक
- 19 से 20 फीट के बीच- 21 अंक
- 20 फीट से अधिक- 25 अंक
गोला फेंक महिलाओं के लिए, गोला का वजन 12 पौंड, कम से कम 10 फीट की दूरी निर्धारित
- 10 से 11 फीट-09 अंक
-11 से 12 फीट- 13 अंक
- 12 से 13 फीट- 17 अंक
- 13 से 14 फीट- 21 अंक
- 14 फीट से अधिक- 25 अंक
3. ऊंची कूद पुरुषों के लिए, न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट, कुल अंक-25
- 4 से 4.4 फीट- 13 अंक
- 4.4 से 4.8 फीट तक- 17 अंक
- 4.8 से 5 फीट तक - 21 अंक
- 5 से अधिक- 25 अंक
ऊंची कूद महिलाओं के लिए, निर्धारित ऊंचाई 3 फीट, कुल अंक-25
- 3 से 3.4 फीट तक- 13 अंक
- 3.4 से 3.8 फीट तक- 17 अंक
- 3.8 से 4 फीट तक - 21 अंक
- 4 फीट से अधिक- 25 अंक
9 फरवरी के बाद एडमिट कार्ड करें डाउनलोड