विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Paper Leak: संजीव मुखिया ने कोलकाता जाकर की थी रेकी, साल्वर से हल कराता था प्रश्न

Published: Sat, 26 Apr 2025 04:11 PM (IST)

संजीव मुखिया का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का मास्टरमाइंड है। उसने ...और पढ़ें

संजीव मुखिया ने कोलकाता जाकर की थी रेकी (जागरण)
संजीव मुखिया ने कोलकाता जाकर की थी रेकी (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Paper Leak: नीट-यूजी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों में फैला है। बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के लिए वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ कोलकाता भी गया था।

वहां, 10 दिनों तक रुकने के बाद उसने प्रिंटिंग और परिवहन की पूरी जानकारी हासिल की। वह परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र हासिल कर उसे साल्व कराकर सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराता था।

इसके बाद अभ्यर्थियों से पांच से दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे। नीट पेपर लीक के हल किए गए प्रश्न-पत्र संजीव मुखिया के गिरोह के सदस्यों के द्वारा ही उपलब्ध कराए गए थे। नीट पेपर लीक मामले की जांच में प्रश्न-पत्र हजारीबाग से लीक होने की जानकारी मिली थी, जिसे पटना के रामकृष्णानगर में साल्व कराया गया था।

संजीव मुखिया का बेटा भी आरोपी

ईओयू सूत्रों के अनुसार, संजीव मुखिया का बेटा डा. शिव उर्फ बिट्टू भी परीक्षा धांधली का बड़ा आरोपी है। नालंदा के नगरनौसा में शिक्षक भर्ती का प्रश्न-पत्र संजीव और डा. शिव की मौजूदगी में खोलकर निकाला गया था। इसके बाद हजारीबाग के होटल में अभ्यर्थियों को एक जगह रखकर प्रश्न-उत्तर रटाया जा रहा था। इस मामले में हजारीबाग में छापेमारी कर 200 से अधिक लोगों को पकड़ा गया था।

संजीव का बेटा डा. शिव 2017 में नीट-यूजी के प्रश्न-पत्र लीक कांड का भी अभियुक्त रहा है। डा. शिव को पिछले साल मई में उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वह जेल में रहा। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।

ये भी पढ़ें

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, पुलिस ने पटना में दबोचा

Paper Leak : पेपर लीक को रोकने के लिए आयोग ने आखिरकार उठाया यह कदम- अब प्रतियोगी परीक्षा से ठीक 5 घंटे पहले...