विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Panchayat Chunav 2026: बिहार में कब होंगे पंचायत चुनाव? मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया... परिसीमन के बाद तारीख तय

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:24 PM (IST)

बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तारीखों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया ...और पढ़ें

परिसीमन की प्रक्रिया पर टिकी चुनाव की तैयारी

परिसीमन की प्रक्रिया पर टिकी चुनाव की तैयारी

HighLights

  1. पंचायत चुनाव 2026 की तारीखें अभी तय नहीं।

  2. राज्य निर्वाचन आयोग करेगा चुनाव की घोषणा।

  3. चुनाव से पहले परिसीमन प्रक्रिया पूरी होना जरूरी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों की नजर अब राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी है। चुनाव कब होंगे और मतदान की तारीखों का एलान कब किया जाएगा, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि पंचायत चुनाव की तारीख तय करने का फैसला राज्य निर्वाचन आयोग करेगा।

विभाग अपने स्तर से चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर सकता। ऐसे में चुनाव कार्यक्रम को लेकर आयोग की अगली घोषणा महत्वपूर्ण होगी।

परिसीमन की प्रक्रिया पर टिकी चुनाव की तैयारी

पंचायती राज मंत्री के मुताबिक, पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। परिसीमन के तहत पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाती है।

इसके बाद ही चुनाव की आगे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि परिसीमन कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी भी संबंधित निर्वाचन आयोग ही दे सकता है। इसलिए फिलहाल चुनाव की तारीख को लेकर कोई निश्चित समयसीमा बताना संभव नहीं है।

चुनाव की तारीख पर आयोग ही लेगा फैसला

दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव की तारीख और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से संपर्क करना होगा।

परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। आयोग की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही मतदान की तारीखों, नामांकन और अन्य चुनावी प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सकेगी।

सासाराम में कार्यक्रम के दौरान दिया बयान

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश सासाराम में एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे बिहार में पंचायत चुनाव की संभावित तारीखों को लेकर सवाल किया।

जवाब में उन्होंने चुनाव की तारीख तय करने में राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका स्पष्ट की। उनके बयान के बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर आयोग की अगली घोषणा पर नजरें टिक गई हैं।

संभावित प्रत्याशियों को करना होगा इंतजार

पंचायत चुनाव की तारीख घोषित नहीं होने से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों को आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार करना होगा।

चुनाव की तैयारियों के बीच परिसीमन और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंचायत आम निर्वाचन 2026 को आगामी चुनाव के रूप में दर्शाया गया है, जबकि चुनाव की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। ऐसे में किसी निश्चित तारीख या महीने में चुनाव होने का दावा करना अभी उचित नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, आयोग ने नियुक्त किए जिला निर्वाचन अधिकारी