Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

HIGHLIGHTS Bihar News Today: सीएम नीतीश ने पटना में कही दो बड़ी बातें, लालू से सीबीआइ करेगी पूछताछ

Bihar News HIGHLIGHTS: पटना में गंगा नदी में चार युवक डूब गए हैं। लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती व हेमा यादव सहित रेलवे भर्ती घोटाला के 16 आरोपितों से सीबीआइ पूछताछ करेगी। यहां जानिए बिहार की तमाम छोटी-बड़ी खबरो के पल-पल के अपडेट।

By Amit AlokSun, 22 May 2022 06:05 PM (IST)
News Article Hero Image

पटना, आनलाइन डेस्‍क। LIVE Bihar Breaking News Today: जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अहम बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दो बड़ी बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा चुनाव (Rajya Shabha Election) को लेकर समय आने पर फैसला हो जाएगा। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की है, बिहार में भी कीमत और कम करने पर विचार किया जाएगा। रेलवे में नौकरी घोटाला को लेकर सीबीआइ लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी तथा उनकी दो बेटियों मीसा भारती व हेमा यादव से पूछताछ करेगी। पटना में गंगा के पहलवान घाट पर स्‍नान के दौरान चार युवक डूब गए। पटना की ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के स्‍टाल पर चाय पीने मशहूर भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह पहुंचीं। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लगी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। मौसम की बात करें तो बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का माहौल रहेगा।
Bihar News HIGHLIGHTS:

22 May 20226:03:57 PM
गया में पांच ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

गया के डोभी थाना के जीटी रोड संख्या-2 पर पांच ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार। तस्‍कर स्कॉर्पियो से 135 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर जा रहे थे कि पकड़े गए। उनके पास से पांच मोबाइल तथा 2.19 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं।

22 May 20225:11:27 PM
बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कैमूर और रोहतास जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश के आसार हैं। राज्‍य के कई जिलों में आंधी चलने व वज्रपात की आशंका है।

22 May 20224:54:14 PM
औरंगाबाद में जहरीली शराब से मौत

औरंगाबाद में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत की खबर मिली है। जांच करने अधिकारी गांव पहुंचे हैं।

22 May 20224:10:24 PM
जमुई में घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने की आत्‍महत्‍या

जमुई में घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना जमुई नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है।

22 May 20223:53:43 PM
पटना में जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म

पटना में जेडीयू नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। करीब चार घंटे की इस बैठक के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के प्रत्‍याशी का फैसला समय आने पर लिया जाएगा।
पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी पर कहा कि केंद्र ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है, बिहार में भी कीमत घटाने पर विचार किए जाएगा।

22 May 20223:46:34 PM
बिहार में और कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की है, ये खुशी की बात है। हम भी राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की बात करेंगे। पिछली बार तो हमने दाम कम किया ही था।

22 May 20223:38:46 PM
खगड़िया में तालाब में डूबने से युवक की मौत

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के उसराहा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने शव को बरामद किया है। 

22 May 20223:19:25 PM
नवादा में किशोरी का अपहरण

नवादा में बदमाशों ने किशोरी का अपहरण किया। अपहृत किशोरी के साथ 23 दिन पहले दुष्कर्म हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

22 May 20222:20:30 PM
भागलपुर में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की, फिर पहुंचा थाने

भागलपुर के नीलकंठनगर में रविवार को पति ने रस्सी से गला दबाकर पत्‍नी की हत्या कर दी। मायागंज अस्पताल में सफाईकर्मी दीपक कुमार अपने दो बच्चे के साथ थाना पहुंचा और पुलिस को पत्नी नंदनी की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पति बबलू सिंह के मकान ( नमः शिवाय) में किराये पर कमरा लेकर पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। नंदनी की दीपक से 2010 में शादी हुई थी।

22 May 20222:06:36 PM
पटना में गंगा में डूबे चार युवक, अभी तक तीन शव बरामद

पटना में गंगा के पहलवान घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। स्‍नान करने के दौरान छह युवक डूब गए। उनमें तीन के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि, दो को बचा लिया गया। उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अभी लापता है। सभी पुलिसकर्मियों के बेटे हैं। वे क्रिकेट खेलने के बाद स्नान करने गंगा में गए थे।

22 May 20221:13:46 PM
बड़हिया में रेल परिचालन ठप, जहां-तहां खड़ीं ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल के दानापुर डिवीजन के तहत बड़हिया स्टेशन पर उपद्रवियों ने रेल परिचालन ठप कर रखा है। इस कारण विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें रुकी पड़ी हैं।फतुहा स्टेशन पर 10,30 बजे के बाद अप में पहली ट्रेन दरभंगा इंटरसिटी 01.08 बजे पहुंची।

22 May 20221:10:01 PM
उपमुख्यमंत्री ने पटना में बाइक रैली को किया रवाना

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर क्रीड़ा भारती की ओर से भारत प्रदक्षिणा बाइक रैली का आयोजन रविवार को पूरे देश में किया जा रहा है। क्रीड़ा भारती के भारत प्रदक्षिणा कार्यक्रम के तहत पटना के गुलजारबाग के मिनी इनडोर स्टेडियम के बाहरी परिसर से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली को मुख्यमंत्री, पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव एवं महापौर सीता साहू ने हरी झंडी दिखाकर दिनकरग्राम के लिए रवाना किया। इससे पहले सभी ने राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। युवाओं का यह जत्था गुलबारबाग से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, सिमरिया घाट से दिनकरग्राम तक 75 किलोमीटर की यात्रा तय कर देश के युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

22 May 202212:42:54 PM
मुजफ्फरपुर में गोली मारकर प्रिंटिंग प्रेस कर्मी की हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के पुपरी में गोली मारकर प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले संजीत सिंह की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया। सूचना पर तुर्की ओपी अध्यक्ष रवि प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस को उग्र लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा।

22 May 202212:35:15 PM
लखीसराय में किशोर की गला रेतकर हत्या

लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के मुरवरिया गांव में रविवार को दिन-दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर कंपनी मोदी के 14 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार की हत्या कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है। हत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

22 May 202212:22:56 PM
पूसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के बाद बवाल, छात्रावास खाली कराने को लेकर बैठक

समस्तीपुर के पूसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल। छात्रावास को खाली कराने के लिए कुलपति अपने उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। राजस्‍थान के रहने वाले बीटेक का छात्र अखिल साहू की मौत के बाद उसके साथी छात्रों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया। उन्‍होंने अस्पताल में जख्मी छात्र को समुचित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्‍होंने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन, कुलपति और वैज्ञानिक के आवासीय परिवार और वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। छात्रों के झुंड ने कुलपति आवास पर धावा बोला। स्थिति अनियंत्रित होते देख कुलपति के सुरक्षा गार्ड ने दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग की। विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति पर नियंत्रण करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा फोर्स की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय के छात्रावास को  खाली कराने को लेकर कुलपति अपने उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

22 May 202212:12:13 PM
छपरा में बालू लदे ट्रक ने किशोर को कुचला, मौत

छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया चौक के समीप बालू लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक किशोर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी विद्या राय का 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण बताया गया है। घटना के बाद चालक एवं खलासी ट्रक को छोड़कर भाग गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौक पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया।

22 May 202212:10:10 PM
बांका में दामाद ने की सास की चाकू से गोद कर हत्या

बांका जिले के सुईया थाना के अलकुसिया गांव में एक दामाद ने अपनी सास निर्मला देवी की चाकू से गोदकर  हत्या कर दी। मामले में दामाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली आई थी। पत्नी को मायके वाले ने 15 दिन पहले उसे भगा दिया था। इसी के विवाद में दामाद ने सास की हत्या कर दी।

22 May 202212:07:56 PM
मुंगेर में मुखिया परमानंद टुड्डू हत्याकांड में नामजद नक्सली मुकेश नैया गिरफ्तार

मुंगेर में एसटीएफ और विशेष पुलिस ने धरहरा प्रखंड स्थित अजीमगंज पंचायत के मुखिया परमानंद टुड्डू हत्याकांड मामले में नामजद एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली और हत्याकांड का नामजद मुकेश नैया को लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र स्थित अमराकाशीन कोल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुकेश नैया के छिपे होने की सूचना मिली थी। विशेष आपरेशन कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मुखिया हत्याकांड में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकेश भैया लखीसराय जिले के पीरी बाजार से अपहृत हुए डीलर पुत्र मामले में नामजद आरोपित है। मुखिया परमानंद टुड्डू की हत्या 23 दिसंबर 2021 की रात नक्सलियों ने घर से कुछ ही दूरी पर गला रेत कर कर दी थी।

22 May 202211:42:21 AM
पटना में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

 पटना के फतुहा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। 

22 May 202211:05:45 AM
पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सड़क जाम व आगजनी

पटना के कंगन घाट पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान मकान तोड़े जाने के खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की है। प्रदर्शन जारी है।

22 May 202210:26:48 AM
बड़हिया स्टेशन पर पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन जाम

पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन को बड़हिया स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया है। स्थानीय लोग कोरोना काल के पूर्व रुकने वाली ट्रेन का फिर से ठहराव देने की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग स्टेशन पर जमा हो गए हैं। इसके समर्थन में आज बड़हिया बाजार भी बंद है। इससे पूर्व भी लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। मामला रेलवे से जुड़े रहने के कारण जिला प्रशासन के लिए यह मुसीबत बन जाता है।

22 May 202210:17:25 AM
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआइ करेगी लालू-राबड़ी व दो बेटियों से पूछताछ

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआइ ने लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी तथा उनकी बेटियों मीसा भारती व हेमा यादव सहित 16 लोगों से पूछताछ करेगी। यह मामला लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सीबीआइ ने पटना स्थित राबड़ी आवास, गोपालगंज स्थित लालू यादव के रिश्‍तेदारों के घर तथा दिल्‍ली स्थित मीसा भारती के सरकारी आवास सहित कुल 16 जगह छापे मारे थे।

22 May 202210:11:57 AM
बिहार के नालंदा में एटीएम से कैश की लूट

 बिहार के नालंदा में खुदागंज बाजार स्थित एटीएम से कैश की लूट की घटना सामने आई है। एटीएम में कितना कैश था इसको लेकर जांच की जा रही है। 

22 May 20229:39:11 AM
एक कट्ठा जमीन के लिए दो भाइयों में मारपीट, नौ घायल

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में रविवार की सुबह एक कट्ठा जमीन के लिए दो भाइयों के बीच मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए सभी को डाक्टर ने सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया है।

22 May 20229:10:33 AM
बीपीएससी पेपर लीक कांड में ईओयू की टीम ने दरभंगा में की छापेमारी

बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक कांड में दरभंगा के एक युवक के सेलफोन का उपयोग किया गया था। इस सिलसिले में पुलिस टीम ने शहर के लालबाग स्थित अंसारी मोहल्ला में मो. आफताब उर्फ राजा की खोज में छापेमारी की।

22 May 20228:40:47 AM
सासाराम में घर में घुसे चोर ने की फायरिंग, दो घायल

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में शनिवार की देर रात एक मकान में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। घटना में एक चोर व एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त मोहल्ला निवासी बीरेंद्र सिंह के मकान में तीन चोर घुसे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन्हें देख लिया। पड़ोसियों के हल्ला करते ही चोर भागने लगे। एक चोर को लोगों ने घेर लिया। अपने को घिरा देख चोर ने पिस्टल से फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे स्थानीय निवासी मनोज कुमार घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चोर भी गोली लगने से घायल हो गया। चोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लखनुसाराय मोहल्ला निवासी सुरेश चौरसिया के रूप में की गई है।

22 May 20228:19:57 AM
सिवान में एमएलसी प्रत्‍याशी पर एके-47 से हमला करने वाला दिल्‍ली से गिरफ्तार

बीते बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान सिवान में एक प्रत्याशी रईस खान पर एके-47 से हमला करने के आरोपित गैंगस्‍टर आजाद अली को दिल्‍ली में गिरफ्तार किया गया है। चार अप्रैल 2022 को हुई वारदात में एक राहगीर की मौत हो गई थी। हमले में चार लोग घायल हो गए थे। हालांकि, रईस खान बाल-बाल बचे थे। आजाद अली को सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का करीबी माना जाता था। वारदात में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर भी संलिप्‍तता का आरोप लगा है। आजाद अली के खिलाफ हत्या, हत्या कर कोशिश, लूटपाट, धमकी देने, फिरौती के लिए अपहरण तथा अवैध हथियार के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

22 May 20228:18:59 AM
बिहार में अगले दो दिनों तक रहेगा आंधी-बारिश का माहौल

बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का माहौल रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिस कारण उत्‍तरी बिहार, खासकर सीमावर्ती जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वर्तमान में प्री मानसून का दौर है, इसलिए मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इस बीच तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है।

22 May 20228:18:31 AM
केंद्र सरकार ने घटाई एक्ससाइज ड्यूटी तो घट गए पेट्रोल व डीजल के दाम

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ तो डीजल पर छह रुपये की एक्ससाइज ड्यूटी घटा दी है। इससे पेट्रोल अब 9.50 रुपये तो डीजल सात रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर भी दो सौ रुपए की सब्सिडी  दी गई है।

22 May 20228:17:36 AM
ग्रेजुएट चायवाली से मिलीं एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह, जग गया ट्रैफिक जाम

पटना बोरिंग कैनाल रोड स्थित ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के स्‍टाल पर भोजपुरी की मशहूर एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह पहुंचीं। उन्‍होंने प्रियंका की चाय पी तथा उसे सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए चौराहे पर भीड़ लग गई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम लग गया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us