विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार के छपरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एक ही परिवार के पांच की मौत

By Rahul KumarEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 08:39 PM (IST)

बिहार के छपरा में रविवार को अचानक एक घर में कई विस्फोट होने से इलाका दहल उठा। बताया जाता है ...और पढ़ें

घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिस की टीम। जागरण
घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिस की टीम। जागरण

संवाद सूत्र, नगरा (सारण ): सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के एक दो मंजिला घर के निचले तल में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री में रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया। देखते-देखते आग की लपटों से घिरा घर जमींदोज हो गया। सब कुछ इतनी तेजी से घटित हुआ कि घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। करीब एक घंटे तक लगातार पटाखे एवं रसोई गैस सिलिंडर के धमाके की आवाज आती रही। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने मलबा हटाया तो पांच शव निकाले गए। वहीं घर में रहीं दो महिलाएं व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर के बगल में खेल रहे पड़ोस के तीन बच्चे भी लहूलुहान हो गए। मृतकों में एक दंपती व उनका पांच साल का बेटा शामिल है। इसी दंपती की सात साल की बेटी एवं चचेरे भाई की पत्नी नाजुक स्थिति में इलाज के लिए पटना रेफर कर दी गई।

खोदाईबाग गांव छपरा सदर अनुमंडल में है। पूरे अनुमंडल में मात्र दो लोगों को ही पटाखा निर्माण व बिक्री का लाइसेंस मिला है। यह पटाखे की फैक्ट्री अवैध थी, जिसे मुलाजिम अली (35) व उसका भाई रेयाजुद्दीन मिलकर चलाते थे। ग्रामीणों के अनुसार मुलाजिम घर में पटाखा बनाने का बारूद व पलीते का स्टाक रखता था। वह तेज आवाज वाले हाइड्रो बम भी बेचता था। आशंका है कि उसी बम को बांधते वक्त चूक से विस्फोट हुआ होगा, जिसकी चिंगारी देखते-देखते भड़क गई और एक घंटे तक सारे बम, पटाखे व घर में रखे रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट कर गए। मलबे से पुलिस टीम ने सिलिंडर के टुकड़े भी बरामद किए हैं। इस तरह विस्फोट में तीन पीढ़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। 

फोरेंसिक टीम से कराएंगे जांच

घटनास्थल पर पहुंचे सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई है। प्रथम ²ष्टया बम फटने से विस्फोट की बात सामने आई है। गैस सिलिंडर फटने के भी साक्ष्य मिले हैं। पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम से भी इसकी जांच कराई जाएगी।