विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: नीतीश कुमार ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा अब पहले वाली पार्टी नहीं रह गई

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 08 Oct 2023 07:52 AM (IST)

Bihar News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि भाजपा अब पहले वाली भाजपा नहीं रह गई है। कहा ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने BJP पर साधा निशाना ( फाइल फोटो)
नीतीश कुमार ने BJP पर साधा निशाना ( फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि भाजपा अब पहले वाली भाजपा नहीं रह गई है। कहा कि आने वाला साल चुनावी वर्ष है। समाज में नफरत फैलाने की काफी कोशिश की जाएगी पर इसे जोर लगाकर रोकना है। उनकी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए काफी काम किए हैं।

उन्होंने यह बातें अल्पसंख्यक समाज से आने वाले जदयू नेताओं व विभिन्न संगठनों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने परामर्श दिया कि वह भाजपा के “टारगेट पालिटिक्स” से सतर्क रहें और उससे समझदारी से निपटें।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहते हुए भी उनके दल के प्रत्याशियों को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट किया था। मेरे चलते भाजपा को भी अल्पसंख्यक समाज के लोगों का 20 प्रतिशत वोट मिला था। पर अब भाजपा बदल गयी है। समाज में नफरत फैलाने व सौहार्द्र को बिगाड़ने का काम नहीं होना चाहिए। अल्पसंख्यक समाज के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री ने जातिवार गणना की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यह सर्वे काफी सही तरीके से हुआ है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में इस रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा और उस हिसाब से नयी योजनाएं लाई जाएंगी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि इस बात का ख्याल रखें कि ओवैसी की पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है। उनसे भाजपा को ही फायदा हो रहा। उनकी पार्टी अल्पसंख्यक समाज की लड़ाई लड़ रही।