बिहारः भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की 'किट कैट जवानी' ने लगाई आग, गाना चंद मिनट में वायरल
भोजपुरी इंडस्ट्री की हरफनमौला अदाकारा व सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चे में आ गई हैं। वजह है उनका नया गाना किट कैट जवानी जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दी है। गाने का टाइटल बेहद सेंसेशनल है और गाना भी उतना ही मजेदार है।
जागरण टीम, पटना। भोजपुरी इंडस्ट्री की हरफनमौला अदाकारा व सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चे में आ गई हैं। वजह है उनका नया गाना 'किट कैट जवानी', जिसने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में आग लगा दी है। गाने का टाइटल बेहद सेंसेशनल है और गाना भी उतना ही मजेदार है। इस गाने में प्यार की मिठास चॉकलेट फ्लेवर में अक्षरा लेकर आई हैं, जो लोगों को पसन्द आना लाजमी था। अक्षरा का यह गाना नव भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
प्यार भले समझ से परे हो, लेकिन लोग करते हैं
अक्षरा गाना 'किट कैट जवानी' को लेकर बेहद खुश हैं और जिस तरह से इस गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है, वो कहती हैं कि यह गाना मनोरंजक और रोमांस वाला है। प्यार भले समझ से परे हो, लेकिन लोग करते हैं। किसी को चॉकलेट की मिठास इसमें मिलती है, तो किसी को कड़वाहट भी। लेकिन इस बार मेरा गाना प्यार वाले मिठास की है। आप जरूर देखिए और सुनिए। बेहद मजा आएगा। मैंने इस गाने को करते वक़्त खूब एन्जॉय भी किया है। आपको भी मजा आएगा। गाने को बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है। काफी लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने गाने में डांस से लगाई आग
मालूम हो कि गाना 'किट कैट जवानी' को अक्षरा ने अपने सुमधुर आवाज में गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी उनका कमाल का परफॉर्मेंस है। गाने में वह डांस से आग लगा रही हैं। इस गाने में लिरिक्स जाहिद अख्तर और म्यूजिक विनय विनायक का है। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) और प्रोड्यूसर राकेश गुप्ता है। यह गाना फिलहाल वायरल हो चुका है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। गाने का यू-ट्यूब लिंक है लिंक : https://youtu.be/3zr_m60rq6s" rel="nofollow है। गानें को चंद समय में बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। -