विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: 36 ADG-IG-DIG की फील्ड ड्यूटी, जिलों में रात बिताएंगे वरिष्ठ अफसर; 29 सितंबर को सौंपेंगे रिपोर्ट

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पुलिस मुख्यालय ने बिहार में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जमीनी समीक्षा के लिए 36 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिलों ...और पढ़ें

28 सितंबर तक जिलों में रहेंगे वरिष्ठ अफसर

28 सितंबर तक जिलों में रहेंगे वरिष्ठ अफसर

HighLights

  1. 36 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था समीक्षा के लिए जिलों में।

  2. 28 सितंबर तक जिलों में रहकर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेंगे।

  3. 29 सितंबर तक पुलिस मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की जमीनी समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने 36 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें 10 एडीजी, 8 आईजी और 18 डीआईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

28 सितंबर तक जिलों में रहेंगे वरिष्ठ अफसर

निर्धारित अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों का दौरा कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी भी 28 सितंबर तक अपने क्षेत्राधिकार वाले जिलों में रहेंगे और संबंधित जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे।

अपराध से लेकर लंबित कांडों तक होगी पड़ताल

जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और लंबित कांडों के निष्पादन की स्थिति देखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस गश्ती, लंबित वारंट, कुर्की और इश्तिहार के मामलों की भी समीक्षा होगी।

एसपी-डीएसपी से लेकर पुलिसिंग के रिकॉर्ड तक की जांच

वरिष्ठ अफसर जिले के एसएसपी, एसपी और डीएसपी के साथ समीक्षा करेंगे। उन्हें संबंधित अभिलेख, आंकड़े और जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मकसद यह देखना है कि जिले में पुलिसिंग की व्यवस्था जमीन पर कितनी प्रभावी है।

29 सितंबर को मुख्यालय को देनी होगी रिपोर्ट

जिला भ्रमण पूरा होने के बाद सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट तैयार करनी होगी। रिपोर्ट में जिले में मिली कमियों के साथ उन्हें दूर करने के उपाय और सुधार संबंधी सुझाव भी शामिल होंगे। यह रिपोर्ट 29 सितंबर तक पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करानी है।

हाल के घटनाक्रमों के बीच बढ़ी फील्ड मॉनिटरिंग

पुलिस मुख्यालय की यह कवायद ऐसे समय हुई है, जब राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने फील्ड मॉनिटरिंग और गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया है।

24 सितंबर की उच्चस्तरीय समीक्षा में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी डीएम-एसपी को अपराध पर जीरो-टॉलरेंस, गश्ती बढ़ाने और जमीनी स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए थे।

किस अधिकारी को कौन-सा जिला मिला

एडीजी

केएस अनुपम पटना
आर मलार विझि नालंदा
अमित कुमार जैन वैशाली
अमृत राज भोजपुर
सुधांशु कुमार दरभंगा
नैय्यर हसनैन खान मुजफ्फरपुर
कमल किशोर सिंह समस्तीपुर
पारसनाथ मुंगेर
अजिताभ कुमार गोपालगंज
अमित लोढ़ा लखीसराय, शेखपुरा

आईजी

राजेश कुमार पूर्णिया
पी कन्नन सारण
अनुसूया साहू औरंगाबाद
पंकज कुमार भागलपुर, नवगछिया
प्रेमलता जहानाबाद
रंजीत कुमार मिश्रा मधुबनी
मनोज कुमार गया
संजय कुमार बेतिया, बगहा

डीआईजी

जयंतकांत कटिहार
मानवजीत ढिल्लों रोहतास
हरप्रीत कौर कैमूर
मीनू कुमारी बेगूसराय
सुधीर पोरिका खगड़िया
तौहिद परवेज किशनगंज
सुशील कुमार  शिवहर
अनिल कुमार सहरसा
राजेंद्र कुमार भील मधेपुरा
आनंद कुमार मोतिहारी
अवकाश कुमार सीतामढ़ी
दीपक रंजन बक्सर
इनामुल हक मेंगनू जमुई
आमिर जावेद सिवान
राजीव रंजन-1 बांका
अजय पांडेय अरवल
नीरज सिंह अररिया
सुशांत सरोज सुपौल