Move to Jagran APP

पटना में 33 ने महापौर, 16 ने उप महापौर और 546 ने पार्षद पद के लिए भरा नामांकन पत्र

महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 सितंबर को होगी। 27 से 29 सितंबर के बीच प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

By JagranEdited By: Akshay PandeyPublished: Sat, 24 Sep 2022 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 10:02 PM (IST)
पटना में 33 ने महापौर, 16 ने उप महापौर और 546 ने पार्षद पद के लिए भरा नामांकन पत्र
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की तिथि समाप्त हो गई। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : नामांकन पत्र भरने की तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। महापौर पद के लिए 33 तथा उप महापौर के लिए 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है। पटना नगर निगम के 75 वार्ड में 546 पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र भरा है। इसमें 363 महिलाएं और 243 पुरुष ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड पार्षद के लिए पुरुर्षो की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। अंतिम दिन नामांकन पत्र भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन की तरफ से कडी सुरक्षा व्यवस्था थी।  

loksabha election banner

नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 सितंबर को होगी। 27 से 29 सितंबर के बीच प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा। 20 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 22 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। अंतिम दिन महापौर पद के लिए पूर्व महापौर अफजल इमाम की पत्नी डा. मजहबी, न्यू पुनाईचक की रत्ना पुरकायस्थ, चितकोहरा की कुसुमलता वर्मा, कुर्जी की सुचित्रा सिंह, राजीव नगर की आरती सिंह, न्यू बहादुरपुर रोड की बबीता कुमारी, माखनपुर इदगाह की रानी कुमारी, पश्चिम मैनपुरा की विनिता शर्मा, गोरियाटोली की नूतन कुमारी, बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी की कांति देवी, झाउगंज की स्वाती कानोडिया, अगमकुआं की पुष्पलता सिन्हा, गांधी सेतु चौक की स्वाति अग्रवाल, बाकरगंज की पुनम गुप्ता, उत्तरी नेहरूनगर की पुश्पा देवी ने नामांकन पत्र भरा। अंतिम दिन सात महिलाओं ने उप महापौर पद के लिए नामांकन पत्र भरा। चांदपुर बेला की तेजस्वनी ज्योति, शास्त्रीनगर की गुडिया कुमारी, बीएमदास रोड की कंचन देवी, दीघा बांसकोठी की सुनीता देवी,  अशोकनगर की सीमा कुमारी, पूर्वी नंदगोला पटना सिटी की बबीता देवी, छक्कनटोला उत्तरी मंदिरी की विभा देवी ने नामांकन पत्र भरा। महापौर के लिए 42 सेट में 33 तथा उप महापौर के लिए 18 सेट में 16 महिलाओं ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड पार्षदों पद के लिए 546 में से 363 महिलाएं तथा 243 पुरूष नामांकन पत्र भरे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.