विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 27 जिलों में खुलेंगी कंप्यूटर लैब, अल्पसंख्यक युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण; कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के कौशल विकास के लिए बिहार के 27 जिलों में कंप्यूटर ...और पढ़ें

अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के युवाओं को म‍िलेगा कौशल व‍िकास प्रश‍िक्षण। सांकेत‍िक तस्‍वीर

अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के युवाओं को म‍िलेगा कौशल व‍िकास प्रश‍िक्षण। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास हेतु 27 जिलों में कंप्यूटर लैब।

  2. डिजिटल मित्र और डीसीए जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण मिलेगा।

  3. अब तक 5186 प्रशिक्षित, 1191 युवाओं को रोजगार प्राप्त।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को कौशल-विकास का संबल मिलेगा।

इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने युवाओं के कौशल विकास के लिए 27 जिलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की जाएगी।

वित्त विभाग की सहमति से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर जल्द ही कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।

27 जिलों में कंप्यूटर लैब की होगी स्थापना

वर्तमान में विभाग की ओर से 11 जिलों में 11 अल्पसंख्यक छात्रावासों के माध्यम से कंप्यूटर लैब संचालित किया जा रहा है।

इनमें गया, किशनगंज, कटिहार, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा एवं रोहतास हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन कंप्यूटर लैब में युवाओं को डिजिटल मित्र एवं डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) जैसे पाठ्यक्रमों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल एवं कंप्यूटर आधारित कार्यों में दक्ष बनाना है, ताकि वे वर्तमान समय में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें।

जिन जिलों में योजना का विस्तार का प्रस्ताव है उनमें अररिया, अरवल, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर/भभुआ, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा ,शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

अब तक 5186 युवाओं को प्रशिक्षण व 1191 युवाओं को रोजगार

विभाग के मुताबिक वर्ष 2008-2009 से संचालित मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 5186 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इनमें 1191 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाया जा रहा है।

योजना के माध्यम से युवाओं की क्षमता और दक्षता विकसित करने के साथ उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे युवाओं में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।