विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में मानसून ने किया निराश, सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई बारिश; शिवहर समेत इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:09 PM (IST)

मॉनसून की विदाई के बाद बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई, जिसमें 37 जिले प्रभावित हुए।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बिहार में मॉनसून अवधि में 32% कम वर्षा हुई।

  2. शिवहर में सर्वाधिक 54% वर्षा की कमी दर्ज की गई।

  3. अरवल एकमात्र जिला जहाँ सामान्य से अधिक वर्षा हुई।

जागरण संवाददाता, पटना। मानसून की विदाई के साथ ही राज्य में वर्षा का आंकड़ा सामने आया है। सितंबर में अच्छी वर्षा के बावजूद प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 30 सितंबर तक राज्य में सामान्य 992.2 मिमी वर्षा के मुकाबले 678.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के 37 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के साथ शिवहर में सबसे ज्यादा 54 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

इस बार अरवल मात्र एक ऐसा जिला रहा जहां सामान्य से चार प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ का प्रभाव कम होने के साथ वर्षा वाले सिस्टम की मजबूती नहीं होने से सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई।

मानसून के दौरान बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के कई सिस्टम बिहार तक पहुंचने से पहले कमजोर हुए जिसके कारण घने बादल के अभाव में वर्षा में कमी आई।

कई चरणों में मानसून ट्रफ भी बिहार के बजाय मध्य भारत की ओर रही। इससे राज्य में व्यापक और भारी वर्षा की कमी रही। मानसून सीजन के दौरान पटना सहित जिलों में दर्ज हुई वर्षा पर प्रभात रंजन की रिपोर्ट।

सबसे ज्यादा कमी वाले सात जिले 

जिला वर्षा (मिमी में)
शिवहर 54
जहानाबाद 53
सीतामढ़ी 48
दरभंगा 44
भागलपुर 43
मुजफ्फरपुर 43
सहरसा 43
सारण 42
पूर्णिया 42
पूर्वी चंपारण 41
समस्तीपुर 41

इन जिलों में सामान्य से अच्छी स्थिति 

औरंगाबाद में चार प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। वहीं बक्सर में पांच प्रतिशत की कमी, सिवान में चार प्रतिशत की कमी, लखीसराय में आठ प्रतिशत की कमी एवं खगड़िया में एक प्रतिशत की कमी दर्ज हुई।

जिलावार वर्षा की कमी का आंकड़ा

जिला वर्षा (मिमी में)
अररिया 35
अरवल 22
बांका 24
बेगूसराय 32
भभुआ 38
भोजपुर 33
गया 20
गोपालगंज 36
जमुई 38
कटिहार 34
किशनगंज 31
मधेपुरा 31
मधुबनी 34
मुंगेर 26
नालंदा 32
नवादा 20
पटना 38
रोहतास 23
शेखपुरा 29
सुपौल 25
वैशाली 37
प. चंपारण 31