Move to Jagran APP

Mokama News: शादी की रस्म कर लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, कई गंभीर रूप से घायल

Mokama News घोसवरी थाना क्षेत्र में पिकअप चालक ने महिलाओं की भीड़ को रौंद दिया। दुर्घटना में दर्जन भर से ज्‍यादा महिलाएंं घायल हो गईं। वहीं गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर वाहन को आग के हवाले कर दिया।

By anubhav singhEdited By: Nidhi AvinashPublished: Sun, 04 Dec 2022 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 10:58 PM (IST)
Mokama News: शादी की रस्म कर लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, कई गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना के बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप वाहन में आग लगा दी।

मोकामा, संवाद सूत्र: घोसवरी थाना क्षेत्र के एनएच-82 पर शादी की रस्म के लिए नाचती-गाती जा रही महिलाओं की भीड़ को एक पिकअप ने रौंद दिया। इस घटना में करीब दर्जन भर से अधिक महिलाएं घायल हो गईं वहीं कुछ महिलाओं को गंभीर चोट आई है। 

loksabha election banner

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने  वाहन चालक को पकड़ कर जमकर धुना और वाहन में आग लगा दी, जिसे मोकामा थाने से बुलाई गई दमकल की गाड़ी ने बुझाया। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्त में ले लिया जिसकी पहचान शम्भू शरण पाण्डेय के रूप में की गई है।

घायल महिलाओं में सुलेखा कुमारी, रीना कुमारी, फूल कुमारी, मुस्कान कुमारी, संगीता कुमारी, रीना देवी, शोभा देवी, करिश्मा कुमारी, उषा शर्मा, रंजू शर्मा, रीता शर्मा व शांति देवी शामिल हैं। सुलेखा कुमारी को गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को घोसवरी के वार्ड संख्या 3 निवासी बालेश्वर शर्मा के पुत्री की शादी थी। शादी के विधविधान कर महिलाएं भोला स्थान से लौट रही थीं, तभी सरमेरा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी महिलाओं को रौंद दिया।

यह भी पढ़ें-  Aurangabad: मां ने निर्ममता से की बेटे की हत्या, घर में ही कर दिया दफन; तीन दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.