विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे नामचीन कोचिंग संस्थानों के शिक्षक, छात्रों को कराएंगे JEE-NEET की तैयारी

Published: Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM (IST)

बिहार शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास हेतु 16 संस्थानों व एनजीओ से MOU करने ...और पढ़ें

अलख पांडेय। फाइल फोटो

अलख पांडेय। फाइल फोटो

HighLights

  1. शिक्षा विभाग ने 16 संस्थानों से MOU का निर्णय लिया।

  2. IIT कानपुर, फिजिक्स वाला JEE-NEET की तैयारी कराएंगे।

  3. छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग, साप्ताहिक टेस्ट और सम्मान मिलेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। शिक्षा विभाग मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए 16 विभिन्न संस्थानों और एनजीओ के साथ MOU करने करने का निर्णय लिया है।

मॉडल स्कूलों के बच्चों के अलावा सामान्य स्कूलों के बच्चों को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। 16 संस्थानों में से चार के साथ एमओयू हो चुका है। इनमें IIT कानपुर, फिजिक्स वाला (पीडबल्यू), उदयन, एडोब एक्सप्रेस और एक्स्टा सी. शामिल है। इसके अलावा कुछ स्वयं सेवी संस्थान इसमें सहयोग करेंगे।

IIT कानपुर के विशेषज्ञ कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई की तैयारी कराएंगे। उदयन संस्थान के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यू के सहायोग से जईई-नीट की तैयारी कराई जाएगी। 

एडोब एक्सप्रेस AI और इंग्लिश एजुकेशन और एक्स्ट्रा सी. के सहायोग से बच्चों को क्रासवर्ड प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी। स्कूल के क्लास के अलावा सोमवार से शुक्रवार तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

ऑनलाइन कोचिंग में बच्चों ने क्या पढ़ा? इसकी जांच के लिए साप्ताहिक टेस्ट भी आयोजित होगा। इस प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इस ऑनलाइन कोचिंग में बेहतर करने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

इन संस्थानों से हुआ MOU

IIT कानपूर, फिजिक्स वाला (पीडबल्यू), उदयन, एडोब एक्सप्रेस, एक्सट्रा सी, बिग (भारत इनोवेशन ग्लोबल), फ्रीडम एजुकेशन, उन्नती फाउंडेशन, इंडस एक्शन, पिरामल फाउंडेशन