बिहार में 8 एमएलसी सीटों पर सियासी हलचल, भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीत की रणनीति पर मंथन
पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक ...और पढ़ें

बिहार भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी। सौ-पार्टी
HighLights
भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई।
8 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की रणनीति बनी।
एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर जोर।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में बुधवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन की पूरी ताकत लगाने पर बल दिया।
कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, जनसंपर्क अभियान में तेजी और चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता का आधार है।
बैठक का प्रमुख केंद्र बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हो रहे चुनाव रहे। इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी नेताओं ने चुनाव में बेहतर समन्वय, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को गति देने को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा और संजय सिंह टाइगर मौजूद थे।
इनके अलावा विधानसभा में मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप सचेतक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद जीवन कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और सरोज रंजन पटेल सहित अनेक विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में अनुकूल माहौल बनाने पर चर्चा
बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय तथा चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष जोर दिया गया।
पार्टी नेतृत्व ने विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में अनुकूल माहौल बनाने के लिए संगठन की सामूहिक शक्ति का प्रभावी उपयोग करने पर चर्चा की।
इससे पहले बिहार संगठन के सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
