Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar MLC Election: करोड़पति हैं RJD के तीनों प्रत्याशी, सुनील सिंह पर चल रहे सात मुकदमे

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Thu, 25 Jun 2020 10:00 AM (IST)

    Bihar MLC Election बिहार विधान परिषद चुनाव में आरजेडी के तीनों प्रत्‍याशी करोड़पति हैं। इसका खुलासा उनके चुनावी हलफनामों से हुआ है। उनके बारे में जानिए ये खास बातें।

    Bihar MLC Election: करोड़पति हैं RJD के तीनों प्रत्याशी, सुनील सिंह पर चल रहे सात मुकदमे

    पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधान परिषद के लिए राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के तीनों प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्तियां करोड़ों में हैं। विधानसभा सचिवालय में नामांकन के दौरान तीनों ने जो ब्योरा दिया है, उसमें सबसे ज्यादा फारुक शेख के पास शिवहर से लेकर मुंबई तक लगभग 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह भी फारुक से थोड़ा ही पीछे हैं। उनके पास भी चल-अचल मिलाकर करीब 35 करोड़ की संपत्ति है। दोनों की पत्नियां अपने पतियों से ज्यादा अमीर हैं। जबकि, प्रो. रामबली चंद्रवंशी की पत्नी का बैंक खाता भी नहीं है। हालांकि, रामबली की संपत्ति भी करीब छह करोड़ से ज्यादा की है। उधर, सुनील सिंह पर सात मुकदमे भी दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामबलि की सालाना आय 20 लाख, हथियार के शौकीन

    पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रामबलि की सलाना आय 20 लाख रुपये से अधिक है। उनके विभिन्न खाते में 35 लाख रुपये जमा हैं। नकद 55 हजार रुपये है। हथियार के भी शौकीन हैं। एक राइफल है। पैतृक संपत्ति में अरवल में दो एकड़ जमीन है। गैर कृषि जमीन भी बैदराबाद में 51 डिसमिल है। पटना में दो फ्लैट हैं। हालांकि, 37 लाख का बैंक कर्ज भी है।

    सुनील पर सात मुकदमे, परिवार का पांच करोड़ निवेश

    रसायन शास्त्र में पीएचडी और बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास भी करीब 35 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। पैतृक गांव डुमरी से लेकर नालंदा और पटना में इनके पास कृषि, व्यावसायिक एवं आवासीय कई प्रकार के भूखंड हैं। 10 लाख रुपये की सालाना आय बताई है। जबकि, पत्नी वंदना सिंह की आमदनी 13 लाख 19 हजार है। दो पुत्र तेजस्वी और यशस्वी की आय क्रमश: 6.83 लाख और 6.78 लाख दिखाई गई है। दंपती के पास 3 लाख 75 हजार और पुत्रों के पास 55 हजार नकद है। विभिन्न माध्यमों में परिवार का पांच करोड़ से ज्यादा निवेश है। पत्नी के नाम से दो करोड़ 63 लाख रुपये निवेश है। सात करोड़ रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। पांच करोड़ रुपये के दो आवासीय भवन हैं। सभी तरह के भूखंडों की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। चार लाख का लोन भी है।

    स्‍कूटी पर चलते 50 करोड़ की संपत्ति के मालिक फारुक

    43 साल के मो. फारुक के पास 50 करोड़ की संपत्ति है। दंपती के नाम से कई अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत 25 करोड़ से ज्यादा है। मुंबई में पति-पत्नी के नाम पर सात फ्लैट एवं अन्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हैं। फारुक की सालाना आय 17 लाख नौ हजार है। जबकि, पत्नी अमीना खातून की 41 लाख 42 हजार रुपये है। चार बच्चे हैं, जिनके पास 12 लाख से ज्यादा के गहने हैं। दंपती के पास दो लाख 15 हजार नकद भी है। 10 लाख रुपये बैंकों में जमा हैं। फारुक के पास एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल है। जबकि, पत्नी के पास 36 लाख 28 हजार फोरच्यूनर और 13 लाख की एक्सयूवी है। फारुक हथियार के शौकीन हैं। उनके पास दो लाख 71 हजार रुपये की एक पिस्टल और एक राइफल है।