तो क्या अब केंद्रीय राजनीति में जाएंगे मंत्री प्रेम कुमार? PM मोदी को ले कही ये बात
भाजपा नेता व बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार अब केंद्र की राजनीति में जाना चाहते हैं। एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने ये बात कही।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:12 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने राज्य के बाद केंद्र की राजनीति करने की इच्छा जताई है। कहा है कि वे 40 सालों से राजनीति में हैं। पार्टी बिहार में कहीं से भी टिकट दे, वे लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने किसी खास सीट पर दावेदारी के सवाल को खारिज कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपनी आस्था जताते हुए कहा कि अगले प्रधानमंत्री भी वहीं होंगे।
एक न्यूज चैनल से बातचीत में प्रेम कुमार ने कहा कि वे बिहार में कहीं से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। करीब 48 साल से राजनीति में रहने के कारण उन्हें पूरे राज्य के लोग जानते हैं। भाजपा का संगठन मजबूत है, राजग के घटक दलों का भी साथ मिलेगा। हालांकि, इस संबंध में निर्णय पार्टी को करना है। वे पार्टी के आदेश का पालन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें