Move to Jagran APP

बिहार के मंत्री सहनी बोले-यूपी में योगी मजबूत, अखिलेश कमजोर; प्रियंका और मायावती के लिए कही बड़ी बात

यूपी में अगले साल इलेक्शन होने हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अध्यक्ष सहनी को निषाद वोटों से बड़ी उम्मीदें हैं। सहनी ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मजबूत तो सपा नेता अखिलेश यादव को कमजोर बताया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:24 PM (IST)
बिहार के मंत्री सहनी बोले-यूपी में योगी मजबूत, अखिलेश कमजोर; प्रियंका और मायावती के लिए कही बड़ी बात
बसपा मुखिया मायावती, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के मंत्री मुकेश सहनी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी की नजर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है। यूपी में अगले साल इलेक्शन होने हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अध्यक्ष सहनी को निषाद वोटों से बड़ी उम्मीदें हैं। शनिवार को सहनी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए सहनी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मजबूत बताया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को अब मैदान में उतरना चाहिए। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती के लिए सहनी ने कहा कि वह अब घर बैठ गई हैं। 

loksabha election banner

खुद को सन आफ मल्लाह कहने वाले मुकेश सहनी ने साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हमारी अभी कोई डील नहीं हुई है। सहनी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार निषादों को आरक्षण देने की बात मान लेती है तो हम बीजेपी की हर शर्त मानने को तैयार हैं। वीआइपी अध्यक्ष सहनी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का सीएम निषाद समाज का होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में हमारा 15 प्रतिशत वोट बैंक है।

अलग-अलग जातियों के नाम से निषादों को जानते हैं लोग

निषादों को अलग-अलग जातियों के नाम से जाना जाता है। सहनी ने कहा कि अगर जातिगत जनगणना होती है तो इसके सही आंकड़े सामने आ सकते हैं। इस कारण से हम जातीय जनगणना का समर्थन कर रहे हैं। सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने हमारा नारा है कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। सहनी ने कहा कि हम फूलन देवी को मानते हैं। उनके लिए ही मैदान में आए हैं। सहनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.