विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'1 महीने की सैलरी में 6 महीने निकालें विधायक', तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए ये क्या बोल गए दिलीप जायसवाल

Published: Wed, 10 Jun 2026 08:57 PM (GMT+05:30)

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को 11 जून से शुरू होने वाले विशेष शिविर ...और पढ़ें

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

HighLights

  1. राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को विशेष शिविर पर चेताया।

  2. तेजस्वी यादव को 'डिक्शनरी देखकर बोलने वाला' बताया।

  3. विधायकों के वेतन पर कहा, 6 महीने बिना काम चला सकते हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 11 जून से शुरू होने वाला विशेष शिविर किसी भी स्थिति में औपचारिकता नहीं बनना चाहिए।

तेजस्वी यादव पर तीखा राजनीतिक हमला

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 'डिक्शनरी देखकर बोलते हैं' और उनकी बातों का जवाब देना मुश्किल होता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'खजाना खाली है तो जिनके पास पैसा है, वे जमा करा दें।' विधायक लोगों को कम पैसा नहीं मिलता है अगर वो चाहे तो एक महीने की सैलरी से 6 महीना चला सकता है।

विधायक वेतन और संसाधनों पर बयान से बढ़ा विवाद

डा. जायसवाल ने कहा कि सभी विधायकों को पर्याप्त वेतन मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर छह महीने वेतन न भी मिले तो भी किसी को खास परेशानी नहीं होगी।

11 जून से 17 जून तक विशेष राजस्व शिविर

राज्य के सभी अंचलों में 11 जून से 17 जून तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। रविवार को भी यह शिविर चालू रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों के आवेदन निपटाए जा सकें।

सभी आवेदनों की स्कैनिंग और ऑनलाइन अपलोड अनिवार्य

महा-अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को शत-प्रतिशत स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा करना अंचल और राजस्व अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। लक्ष्य से पीछे रहने वाले अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

350 कर्मियों की तैनाती, कई जिलों में सर्वे कार्य जारी

इस अभियान में विशेष सर्वेक्षण अमीनों की भी मदद ली जाएगी। शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद और अरवल को छोड़कर अन्य जिलों में यह टीम तैनात रहेगी।