Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Phase 3 Voting Live : बिहार में रात 8 बजे तक 56.55 फीसदी मतदान, बिगड़ा मौसम; आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश

Bihar Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: बिहार की पांच संसदीय सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में आज तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की गई थी। इन सीटों पर 54 प्रत्याशियों में से तीन महिलाएं थीं। 19 प्रत्याशी निर्दलीय तथा 21 विभिन्न दलों से थे। 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में उतरी थीं।

By Mukul Kumar Tue, 07 May 2024 09:45 PM (IST)
News Article Hero Image

Bihar Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: झंझारपुर में महागठबंधन की तरफ से वीआईपी उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ तो जेडीयू से रामप्रीत मंडल मैदान में थे। वहीं, खगड़िया से लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा तो सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा ताल ठोकी। इधर, सुपौल में एनडीए की ओर से जदयू के दिलेश्वर कामैत और आईएनडीआईए की ओर से राजद के चंद्रहास चौपाल आमने-सामने थे। मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद से कुमार चंद्रदीप मैदान में रहे। इसके अलावा, अररिया में राजद ने शाहनवाज आलम को टिकट दिया था। वहीं, अररिया में भाजपा ने प्रदीप सिंह पर भरोसा जताया था।

7 May 20249:45:42 PM
बिहार में कुल 56.55 प्रतिशत हुआ मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रात 8 बजे तक पांच लोकसभा क्षेत्रों में कुल 56.55 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, देश के 11 राज्यों में कुल मिलाकर 61.45 फीसदी मतदान हुआ।

7 May 20249:38:04 PM
कहां कितना हुआ मतदान, दो बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़

तीसरे चरण में झंझारपुर (मधुबनी) लोकसभा क्षेत्र में 55.50 प्रतिशत, सुपौल लोकसभा क्षेत्र में 62.40 प्रतिशत, अररिया लोकसभा क्षेत्र में 62.80 प्रतिशत, मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 61.00 प्रतिशत और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 58.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान दो बूथों पर ईवीएम से छेड़छाड़ की गई। इसको लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

7 May 20249:33:40 PM
बिहार : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 60 प्रतिशत मतदान

आम चुनाव के तीसरे चरण में बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक कुल 60 प्रतिशत मतदान हुआ। फिलहाल यह मतदान पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के 61.22 प्रतिशत से करीब 1.22 प्रतिशत कम है। हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद भी मतदान जारी था। ऐसे में मतदान का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। 

7 May 20246:07:35 PM
मधुबनी में बिगड़ा मौसम, आंधी-तूफान के बीच बारिश

मधुबनी में मौसम बिगड़ गया है। आंधी-तूफान के बीच बारिश शुरू हो गई है। बता दें कि अभी कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही थी।

7 May 20246:04:41 PM
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के आंकड़े विधानसभावार प्रतिशत में
blog images

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के आंकड़े विधानसभावार प्रतिशत में

विधानसभा क्षेत्र
सुबह 9 बजे सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे
खजौली 7.82 21.39 32.47 41.26 56.30
बाबूबरही 12.30 19.20 36.20 42.60 54.61
राजनगर 8.39 22.41 36.42 43.31 48.92
झंझारपुर 12.50 28.50 37.50 45.20 52.50
फुलपरास 12.00 20.50 32.20 42.80 52.10
लौकहा 8.50 22.30 34.80 42.40 55.47

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे तक : 10.41 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे तक : 22.39 प्रतिशत
  • दोपहर 1 बजे तक : 34.94 प्रतिशत
  • दोपहर 3 बजे तक : 42.94 प्रतिशत
  • शाम 5 बजे तक : 53.29 प्रतिशत
7 May 20245:40:15 PM
सुपौल में शाम 5 बजे तक 58.91 फीसदी मतदान

सुपौल में शाम 5 बजे तक 58.91 फीसदी मतदान हुआ है।

7 May 20245:29:39 PM
अररिया में 5 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

 अररिया में शाम 5 बजे 58.69 फीसदी मतदान हुआ।

7 May 20244:52:20 PM
Bihar News Phase 3 Voting Live : बिहार में दोपहर 3 बजे तक 46.69 प्रतिशत वोटिंग

बिहार की पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.69 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अररिया में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 49.84 रहा। वहीं, माधेपुरा में 46.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। मधेपुरा के आलमनगर में 45.70, बिहारीगंज में 47.50, मधेपुरा में 47.40, महिषी में 45.30, सहरसा में 46.50 और सोनवर्षा में 47.88 प्रतिशत मतदान हुआ। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 42.94 रहा। सुपौल में 3 बजे तक 48.36 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, खगड़िया में खगड़िया तीन बजे तक 46.65 प्रतिशत वोटिंग हुई।

7 May 20244:46:18 PM
Bihar Phase 3 Voting Live : खगड़िया के गोगरी प्रखंड में मतदान का बहिष्कार

Lok Sabha Election Phase 3 : खगड़िया के गोगरी प्रखंड के सहरौन में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए लोगों की भीड़ मतदान केंद्र पर पहुंच गई जिससे केंद्र पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर एसडीओ बीडीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को शांत कराया।

7 May 20243:14:00 PM
अररिया में दोपहर 3 बजे तक कितना हुआ मतदान?

 अररिया लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 48.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

7 May 20243:03:46 PM
खगड़िया : मतदान के बाद छोड़ा प्राण

गोगरी प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर बूथ नंबर 91 पर मतदान के बाद एक मतदाता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय इंद्रदेव तांती मतदान करने पहुंचे कतार में खड़े रहकर मतदान किया। मतदान कर जैसे ही वह बाहर निकले वैसे वे चक्कर खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग उन्हें उठाकर अनुमंडल अस्पताल गोगरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

7 May 20243:00:39 PM
अररिया में कितना हुआ मतदान

अररिया में तीसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 37.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

7 May 20242:56:49 PM
मधेपुरा में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

9 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • मधेपुरा ओवरऑल : 10.71
  • आलमनगर : 10.2
  • बिजरीगंज : 10.7
  • मधेपुरा : 11.63
  • महिषी : 10.87
  • सहरसा : 10.82
  • सोनवर्षा : 10

11 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • मधेपुरा ओवरऑल : 23.20
  • आलमनगर : 23.54
  • बिजरीगंज : 24.60
  • मधेपुरा : 26.20
  • महिषी : 26.67
  • सहरसा : 23.98
  • सोनवर्षा : 13.75

1 बजे तक मतदान प्रतिशत

  • मधेपुरा ओवरऑल : 36.84
  • आलमनगर : 37.32
  • बिजरीगंज : 31.08
  • मधेपुरा : 38.33
  • महिषी : 3970
  • सहरसा : 35.98
  • सोनवर्षा : 38.89
7 May 20242:50:37 PM
सुपौल में अब तक हुई इतनी वोटिंग

सुपौल के किस समय कितना हुआ मतदान?

  • सुबह 9 बजे : 11.41
  • सुबह 11 बजे : 25.4
  • दोपहर 1 बजे : 38.58
7 May 20242:47:20 PM
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के आंकड़े प्रतिशत में
विधानसभा क्षेत्र
सुबह 9 बजे सुबह 11 बजे दोपहर 1 बजे
खजौली 7.82 21.39 32.47
बाबूबरही 12.30 19.20 36.20
राजनगर 8.39 22.41 36.42
झंझारपुर 12.50 28.50 37.50
फुलपरास 12.00 20.50 32.20
लौकहा 8.50 22.30 34.80

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे : 10.41 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे : 22.39 प्रतिशत
  • दोपहर 1 बजे : 34.94 प्रतिशत
7 May 20241:35:23 PM
बिहार : दोपहर 1 बजे तक 36.69 प्रतिशत मतदान

बिहार में दोपहर 1 बजे तक पांच लोकसभा सीटों पर कुल मिलाकर 36.69 फीसदी मतदान हुआ है।झंझारपुर लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 34.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

7 May 202412:22:28 PM
खगड़िया : रामवृक्ष सदा ने भी डाला वोट
blog images

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अलौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बरुआ, रौन मतदान केन्द्र संख्या 124 पर अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

7 May 202412:11:19 PM
खगड़िया : चिराग पासवान ने किया मतदान
blog images

लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अलौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय बेलाही, सहरबन्नी मतदान केंद्र संख्या 8 पर मतदान किया।

7 May 202412:05:54 PM
झंझारपुर : पलिवार के दो बूथों पर 11.30 बजे तक मात्र 19 वोट पड़े

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के जगन्नाथ यादव राजकीय मध्य विद्यालय पलिवार बूथ संख्या 117 व 118 पर मतदाता वोट करने नहीं पहुंच रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू मतदान के बाद दोपहर करीब 11.30 बजे तक मात्र 19 वोट पड़े हैं। इसमें बूथ संख्या 117 पर 14 वोट और बूथ संख्या 118 पर 5 वोट शामिल हैं। जबकि, यहां दोनों बूथों पर मतदाताओं की कुल संख्या 1900 है।

7 May 202411:45:51 AM
प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 24.41 फीसदी मतदान
blog images

बिहार में सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के आंकड़े इस प्रकार हैं।

  • झंझारपुर लोकसभा सीट : 22.39 फीसदी
  • सुपौल लोकसभा सीट : 25.98 फीसदी
  • अररिया लोकसभा सीट : 25.97 फीसदी
  • मधेपुरा लोकसभा सीट : 23.31 फीसदी
  • खगड़िया लोकसभा सीट : 24.49 फीसदी
7 May 202411:41:25 AM
अररिया में सुबह 11 बजे तक 25.97 प्रतिशत मतदान

 अररिया लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 25.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।

7 May 202411:22:10 AM
मधेपुरा : पीठासीन पदाधिकारी के सीने में दर्द, आईसीयू में भर्ती

मधेपुरा में सदर प्रखंड के सधवा बूथ संख्या 245 पर पीठासीन पदाधिकारी शशिभूषण भरती के सीने में अचानक दर्द होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

7 May 202410:59:09 AM
झंझारपुर : पिंक बूथ पर पहुंचीं बीडीओ
blog images

झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में बने पिंक बूथ पर मतदान कर्मियों के साथ फोटो सेशन करतीं झंझारपुर बीडीओ अभिलाषा पाठक।

7 May 202410:57:25 AM
झंझारपुर : यहां सूना पड़ा बूथ
blog images

झंझारपुर विधानसभा के नारायणपुर बूथ नंबर 21 पर 10.40 बजे कोई मतदाता नहीं। हालांकि, यहां करीब 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

7 May 202410:52:49 AM
झंझारपुर : नाव से नदी पार करते ग्रामीण
blog images

लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाने और तीसरे चरण की वोटिंग के लिए मधेपुर के गढ़गांव क्षेत्र में नाव से मतदान करने जाते ग्रामीण।

7 May 202410:47:44 AM
झंझारपुर : महिलाओं ने नाव नहीं मिलने पर पैदल ही पार कर ली नदी

मधेपुर के गढ़गांव क्षेत्र में नाव नहीं मिलने पर पैदल ही कोसी नदी पार कर वोट गिराने चल पड़ीं महिलाएं, इन दिनों नदी में पानी कम है।

7 May 202410:34:02 AM
सुपौल : पीठासीन अधिकारी की मौत

बिहार के सुपौल में मंगलवार को मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर बूथ संख्या 158 पर तैनात थे। स्थानीय चिकित्सक के अनुसार, शैलेंद्र की मौत आज सुबह हो गई। उन्हें तबीयत खराब होने पर पीएचसी ले जाया गया था, जहां कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शैलेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान उनके परिजन को सूचना दे दी गई थी। परिजन यहां पहुंच गए हैं और पोस्टमार्टम भी हो गया है। परिजन का कहना है कि शैलेंद्र मधुमेह के रोगी (डायबिटीज के मरीज) थे।

7 May 202410:25:13 AM
मधुबनी : एसएसबी जवान की मौत
blog images

 मधुबनी के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और जिला पुलिस के जवान।

7 May 202410:22:43 AM
झंझारपुर : BSP प्रत्याशी गुलाब यादव ने किया मतदान
blog images

गंगापुर बूथ पर पूर्व विधायक व बसपा प्रत्यासी गुलाब यादव ने मतदान किया।

7 May 202410:14:17 AM
अररिया : होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत

अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ पर मंगलवार को मौके पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की मौत होने की सूचना है। माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, अभी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे।

7 May 202410:07:26 AM
पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान
blog images
  • झंझारपुर सीट : 10.41 प्रतिशत
  • अररिया सीट : 11.41 प्रतिशत
  • सुपौल सीट : 10.97 प्रतिशत
  • मधेपुरा सीट : 10.71 प्रतिशत
  • खगड़िया सीट : 10.41 प्रतिशत
7 May 202410:04:12 AM
पूर्व विधायक ने डाला वोट
blog images

मधुबनी : खजौली विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड के बेला कचहरी टोला समुदायिक भवन मतदान केंद्र संख्या 210 पर क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक राम करण पासवान (85) वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से बाहर जाते हुए।

7 May 202410:02:28 AM
झंझारपुर : गोद में उठाकर मां को बूथ तक ले गया बेटा
blog images

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मंगरूनी पंचयात भवन बूथ संख्या 98, 99 में बुजुर्ग महिला मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक ले जाते हुए पुत्र।

7 May 20249:54:31 AM
वोटिंग के लिए ठेले पर बैठकर आई दिव्यांग कपालेश्वरी
blog images

मधुबनी : खजौली विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 210 समुदायिक भवन बेला मतदान केंद्र पर दिव्यांग कपालेश्वरी कुमारी को परिजन मतदान कराने के लिए ठेले पर लेकर गए।

7 May 20249:52:47 AM
झंझारपुर सीट पर सुबह 9 बजे तक 7 फीसदी मतदान

झंझारपुर लोकसभा सीट (Jhanjharpur Lok Sabha Seat Voting) पर सुबह 9 बजे तक कुल 7 प्रतिशत मतदान हुआ।

7 May 20249:50:39 AM
अररिया : बूथ नंबर 57 पर आधा घंटा बाधित रहा मतदान

अररिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्थरदेवा के बूथ नंबर 57 दक्षिणी भाग में तकरीबन आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा। कंट्रोल यूनिट को बदलने के बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ।

7 May 20249:40:59 AM
Bihar News Phase 3 Lok Sabha Election : जदयू प्रत्याशी रमप्रीत मंडल ने डाला वोट
blog images

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन जदयू प्रत्याशी रमप्रीत मंडल ने दुर्गीपट्टी पंचायत में दुर्गीपट्टी बूथ संख्या 60 पर अपना मत डाला। इसकी एक झलक सामने आई है।

7 May 20249:39:33 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : अररिया में राजद प्रत्याशी ने किया मतदान
blog images

अररिया में राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने अपना वोट डाल दिया है। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। 

7 May 20248:54:12 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया
blog images

करहारा पंचायत के बूथ संख्या 277 पर ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। पुल और सड़क के मुद्दे को लेकर। अबतक एक भी वोट नहीं डाला गया है। थानाध्यक्ष भेजा सूरज कुमार तथा अन्य गणमान्य लोग लोगों को वोट डालने के लिए समझा रहे हैं।

7 May 20248:40:34 AM
Bihar News Lok Sabha Election Live : अररिया में डीएम ने बूथ का लिया जायजा
blog images

अररिया के मार्केटिंग यार्ड बूथ 181 पर डीएम इनायत खान ने जायजा लिया। यहां वोटिंग के लिए बूथ पर लंबी लाइन लगी है। मतदाता बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। 

7 May 20248:37:52 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : खगड़िया में बूथ पर नाव से पहुंचे मतदाता
blog images

खगड़िया लोकसभा अंतर्गत करहरा घाट से वोट डालने मतदाता नाव से पहुंचे। कुछ ऐसा रहा नजारा। 

7 May 20248:31:56 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : अररिया में बूथों पर ऐसा दिखा नजारा
blog images

Lok Sabha election voting live updates : अररिया में मार्केटिंग यार्ड के बूथ 179 पर वोट देकर निकली सिंकी कुमारी। लोकसभा चुनाव में पहली बार उन्होंने वोट दिया है। इसके अलावा, बूथ 188 पर वोट डालकर बाहर निकले प्रियंका कुमारी और मुकेश सहगल

7 May 20248:22:21 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पहुंची बुजुर्ग महिला
blog images

Bihar News Lok Sabha Election Phase 3 Live : झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के खजौली में मतदान केन्द्र संख्या 159 पर एक बुजुर्ग मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में सहयोग करते पुलिस बल।

7 May 20248:15:53 AM
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी डाला वोट
blog images

 भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद का नजारा कुछ ऐसा रहा। 

7 May 20248:13:02 AM
मधेपुरा डीएम ने परिवार के साथ डाला वोट
blog images

मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोट देने के बाद उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। 

7 May 20247:52:32 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : वोट डालने मतदान केन्द्र पर पहुंची वृद्ध महिला
blog images

 वृद्ध महिला मतदाता को उनके बूथ की जानकारी देती महिला सुरक्षा कर्मी

7 May 20247:50:15 AM
झंझारपुर बूथ संख्या 235 पर 7.23 बजे तक नहीं हुआ मतदान, मशीन खराब

झंझारपुर बूथ संख्या 235 मध्य विद्यालय कैथिनियां पर 7.23 बजे तक मतदान नहीं। वीवी पैट में खराबी बताई गई है। पीठासीन पदाधिकारी अम्बुज कुमार ने फोन पर स्वीकारा। जल्द ठीक होने की संभावना जताई।

7 May 20247:44:38 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : खगड़िया में ऐसा दिखा नजारा
blog images

Lok Sabha election voting live updates : खगड़िया सदर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 51 पर दिव्यांग मतदाता अमजद अंसारी ने अपना वोट डाला। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौथम प्रखंड के बूथ संख्या 48 पिंक बूथ पर जायजा लेते चौथम सीओ रविराज व अन्य। 

7 May 20247:23:39 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : अररिया में दिखा ऐसा नजारा, वोट डालने आए बुजुर्ग
blog images

 चुनाव 2024 Phase 3 : अररिया के बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अररिया के बूथ 2003 रहिका टोला पर वोट डालने आए बुजुर्ग तारो राय। 

7 May 20247:21:19 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : मधुबनी के अलपुरा में ईवीएम की गड़बड़ी के कारण मतदान में विलंब

मधुबनी में राजनगर के अंधराठाढ़ी में मतदान केंद्र 285 म. वि. अलपुरा में ईवीएम की गड़बड़ी के कारण मतदान में विलंब हो रहा है। 

7 May 20247:17:24 AM
Bihar Phase 3 Voting Live : मधेपुरा के कन्या मध्य विद्यालय चौसा में मतदाताओं की लगी कतार

 Lok Sabha Chunav 2024 मधेपुरा में मतदान जारी है। मधेपुरा के कन्या मध्य विद्यालय चौसा में मतदाताओं की कतार लगी है। 

/

7 May 20247:14:32 AM
Bihar Lok Sabha Election Live : अररिया में भी वोटिंग प्रक्रिया जारी, ऐसा दिखा नजारा
blog images

अररिया में वोटिंग प्रक्रिया जारी है। अररिया के प्राथमिक विद्यालय रहिका टोला में बूथ 202 पर मतदान के लिए पंक्तिबद्ध मतदाता नजर आए। 

7 May 20247:11:00 AM
Bihar Phase 3 Voting Live झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू
blog images

Lok Sabha Election Bihar News झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। वहां के कुछ बूथों से तस्वीरें सामने आई हैं। राजनगर बूथ संख्या 174 पर कुछ ऐसा नजारा देखा गया है।
जहां लोग मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं, वहीं मतदान कर्मी अपने काम में जुटे हैं। 

7 May 20247:04:04 AM
पांच सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे लोग

 2024 Aam Chunav बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान के लिए लोग लाइन में लगने लगे हैं। प्रशासन हर तरह से अलर्ट है। बूथों पर हर बात का ध्यान रखा गया है। 

7 May 20246:32:52 AM
पिंक, आदर्श और दिव्यांग बूथों पर पहले मतदान करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

Lok Sabha Election Bihar Phase 3 Live खगड़िया के अलौली विधान सभा(सुरक्षित) के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ अमित अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों व मतदान कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसे लेकर अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

जिसमें 35 कर्मी कार्य करेंगे। सदर अनुमंडल के कंट्रोल रूम नंबर 9430038537 और 6204243107 पर किसी भी समस्या को लेकर काल किया जा सकेगा। यहां से प्रत्येक घंटे पर जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अलौली के 138 और खगड़िया के 140 बूथों सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के 610 बूथों पर लाइव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

6 May 20248:42:28 PM
मतदान में गड़बड़ी के लिए यहां कर सकते हैं शिकायत

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मतदान में किसी प्रकार की शिकायत को लेकर टेलीफोन नंबर 0612-2217601 और 0612-2217602 पर दर्ज कराया जा सकता है। इसी प्रकार से फैक्स नंबर 0612-2217597 पर भी शिकायत भेजी जा सकती है।

6 May 20247:48:38 PM
कहीं 4 तो कहीं 6 बजे तक होगा मतदान

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के महिषी विधानसभा में 107 बूथों पर मतदान शाम चार बजे तक होगा। महिषी विधानसभा के शेष 207 बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक कराया जाएगा। इसी तरह से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में 60 बूथों पर मतदान शाम चार बजे तक होगा, जबकि इसी विधानसभा की शेष 299 बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक होगा।

6 May 20247:33:21 PM
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया में मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इन क्षेत्रों में कुल 9848 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3

6 May 20246:20:23 PM
अररिया : मतदान कर्मियों का जत्था रवाना

Bihar News : अररिया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों का जत्था सुरक्षा कर्मियों के साथ बूथों के लिए सोमवार को रवाना हुआ। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता रहा। प्रशासन द्वारा इस बार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग अलग डिस्पैच सेंटर बनाया गया था। इस बार कुल मतदान केंद्र 1994 व दस सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र फारबिसगंज विधानसभा में 362 बनाए गए हैं। नरपतगंज में 344, रानीगंज 356, अररिया 331, जोकीहाट 306 व सिकटी विस में 305 मतदान केंद्र हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2018474 है जबकि पुरुष मतदाता 1049816 महिला 968564 है। 94 अन्य मतदाता हैं। जबकि सेवा मतदाता 980 हैं। मतदान मंगलवार को सुबह सात बजे से शुरू होकर संध्या छह बजे तक चलेगा। election news

6 May 20245:45:40 PM
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 1865 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

खगड़िया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने मतदाताओं से सात मई को मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सात मई को खगड़िया इतिहास रचेगा। मालूम हो कि खगड़िया लोकसभा सीट पर 1865 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है। जिले में कुल 18 लाख 40 हजार 217 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 63 हजार 32 व महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 77 हजार 137 है। जिलाधिकारी ने बताया कि कल 610 बूथों पर वेव कास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

6 May 20245:35:42 PM
निर्मली में 71 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव

Bihar Lok Sabha Election 2024 Live : लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल संसदीय क्षेत्र के कुल 71 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को 69717 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण वातावरण में भय मुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जफरुद्दीन ने बताया कि नगर के उच्च विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं कोसी दियारा क्षेत्र में तीन मतदान केंद्र है। कोसी नदी में पानी नहीं रहने के कारण के कारण कोसी दियारा में बनाए गए मतदान केंद्रों पर आसानी से वाहन जा सकेंगे। मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके सारे प्रबंध किए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us