Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Phase 4 Voting: चौथे चरण में पांच सीटों पर शांतिपूर्ण 57 प्रतिशत मतदान, किस सीट पर कितनी वोटिंग हुई?

Bihar Lok Sabha Election 2024Updates : बिहार की पांच संसदीय सीटों समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, बेगूसराय और उजियारपुर में 12 मई को चौथे चरण का मतदान हो रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी हैं। पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी भाग्य आजाम रहे हैं, इसमें चार महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

By Mukul Kumar Mon, 13 May 2024 08:30 PM (IST)
News Article Hero Image

चौथे चरण में बसपा के पांच, कांग्रेस के एक, राजद के तीन, जदयू के एक भाजपा के तीन और लोजपा (राष्ट्रीय) के एक प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और नित्यानंद राय (उजियारपुर) के साथ ही नीतीश सरकार के भी दो मंत्रियों की संतानें मैदान में आमने-सामने हैं। साख (समस्तीपुर) दांव पर है। इसके अलावा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की भी मुंगेर में परीक्षा इसी चरण में है। इस चरण में केवल मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 349 बूथ संवेदनशील हैं। यहां सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदाता कराया जाएगा। शेष सभी बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदाता मतदान होगा।

13 May 20248:30:01 PM
किस सीट पर कितना मतदान?

दरभंगा में 56.63 प्रतिशत मतदान हुआ। उजियारपुर में 56.00 प्रतिशत मतदान हुआ। समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत मतदान हुआ। बेगूसराय में 58.40 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि मुंगर में 55.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।

13 May 20248:29:40 PM
पांच सीटों पर मतदान संपन्न

बिहार में लोकसभा की पांच सीटों पर सोमवार को चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में कुल 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

13 May 20246:12:55 PM
बिहार में शाम 5 बजे तक इतना मतदान

बिहार में शाम 5 बजे तक कुल 54.14 फीसदी मतदान हुआ है। लोकसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है -:

दरभंगा : 54.28 फीसदी
उजियारपुर : 54.93 फीसदी
समस्तीपुर : 56.36 फीसदी
बेगूसराय : 54.08 फीसदी
मुंगेर : 51.44 फीसदी

13 May 20243:49:09 PM
Bihar Phase 4 Voting Live : बिहार में 3 बजे तक 45.23 फीसदी वोटिंग हुई

Bihar News Lok Sabha Election Phase 4 : बिहार में दोपहर 3 बजे तक 45.23 फीसदी वोटिंग हुई। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 45.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 45.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

13 May 20242:05:04 PM
उजियारपुर में इतने प्रतिशत मतदान

22-उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक के आंकड़े

134- उजियारपुर : 35.12%
135- मोरवा : 32.82%
136- सरायरंजन : 34.2%
137- मो. नगर : 32.75%
138- विभूतिपुर : 35.5%

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली जिला के पातेपुर विधानसभा

130- पातेपुर : 36.47%

कुल : उजियारपुर लोकसभा: 34.47%

13 May 20242:03:00 PM
बेगूसराय में दोपहर तक 32.55 प्रतिशत मतदान

 बेगूसराय में दोपहर 1 बजे तक कुल 32.55 प्रतिशत हुआ है।

13 May 20241:59:33 PM
समस्तीपुर में दोपहर 1 बजे तक इतना हुआ मतदान

समस्तीपुर (अ.जा.) दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

131- कल्याणपुर : 35.95%
132- वारिसनगर : 36.44%
133- समस्तीपुर (अ.जा.) : 34.98%
139- रोसड़ा (अ.जा.) : 35.4%

समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा जिले के दो विधानसभा

78- कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) : 36.35%
84- हायाघाट : 34.28%

कुल समस्तीपुर (अ.जा.) लोकसभा : 35.56%

13 May 20241:48:51 PM
दरभंगा : बूथ कैप्चरिंग का प्रयास विफल

दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुर-भटपुरा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 200 व 201 पर राजद कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। इसकी सूचना किसी ने जिला नियंत्रण कक्ष को दे दी। इसके बाद उक्त बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। पुलिस बल के पहुंचने से बूथ कैप्चरिंग के प्रयास को विफल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त बूथ पर कुर्मी और यादव मतदाताओं की बहुलता है। वहीं, दरभंगा शहरी के 83 133, 134, 139, 140 और 141 बूथ पर हंगामा होने की सूचना के बाद स्थिति सामान्य है।

13 May 20241:45:56 PM
मुंगेर : दोपहर 1 बजे तक 33.7 प्रतिशत मतदान

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक करीब 33.7 प्रतिशत मतदान हुआ।

13 May 20241:14:38 PM
मुंगेर : घोड़े से मतदान के लिए जाते सियाराम
blog images

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के पटना जिले में पंडारक प्रखंड में सियाराम बागी मतदान करने के घर से घोड़े पर बैठकर निकले। उनके इस अंदाज को फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद कर लिया।

13 May 20241:08:12 PM
मुंगेर : खटिया पर लेटकर पहुंचे मतदान करने
blog images

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पटना जिले के मोकामा विधानसभा के बूथ संख्या 4 पर मतदान के लिए खटिया पर लेटकर जाते बृजनंदन यादव। यादव चलने में सक्षम नहीं थे, इस वजह से उन्हें खटिया पर लिटाकर बूथ पर ले जाया गया।

13 May 202411:52:06 AM
बेगूसराय : 11 बजे तक 20.93 प्रतिशत मतदान
blog images

बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 20.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय ऐजनी में बने मतदान केंद्र संख्या 108 में मतदान करने के पश्चात मतदाता पहचान पत्र व उंगली पर लगी स्याही दिखातीं पर्दानशीं रुखसाना खातून।

13 May 202411:50:15 AM
लखीसराय : सुबह 11 बजे तक इतना हुआ मतदान
  • लखीसराय विधानसभा : 24.8 फीसदी मतदान
  • सूर्यगढ़ा विधानसभा : 25.2 फीसदी मतदान
13 May 202411:44:38 AM
बेगूसराय : वोट देने के बाद मतदाता की मौत
blog images

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरौनी दो पंचायत स्थित बूथ संख्या 137 पर मतदान करने के बाद बाहर निकलते ही मतदाता योगेंद्र यादव पिता सितो यादव बेहोश होकर गिर गए। मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के द्वारा योगेंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

13 May 202411:40:03 AM
मुंगेर में 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान

 मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 28 फीसदी वोट डाले गए हैं। इसमें मुंगेर और जमालपुर क्षेत्र में 21 प्रतिशत मतदान हुआ है।

13 May 202411:36:37 AM
बेगूसराय : कन्हैया कुमार ने किया मतदान
blog images

बेगूसराय लोकसभा के बीहट में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मतदान किया।

13 May 202411:34:00 AM
दरभंगा में सुबह 11 बजे तक 22.74 प्रतिशत मतदान

दरभंगा लोकसभा सीट के लिए सुबह 11 बजे तक 22.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के चतरा में मतदान केंद्र संख्या 256 पर मतदताओं ने रोड की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया था। बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती के समझाने के बाद यहां वोटिंग शुरू हो गई है।

13 May 202411:23:20 AM
चचरी पुल से होकर गए मतदाता
blog images

समस्तीपुर संसदीय सीट के कुशेश्वरस्थान विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 201 पर चचरी पुल से होकर वोट देने के लिए जिमराहा के मतदाताओं को जाना पड़ा।

13 May 202411:20:49 AM
दरभंगा : बूथ संख्या 256 पर मतदान का बहिष्कार किया

दरभंगा सीट के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 256 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया है। सुबह नौ बजे तक सिर्फ एक वोट हुआ है।

13 May 202411:20:07 AM
दरभंगा में मौसम सुहाना, झमाझम बरस रहे वोट

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के लिए सोमवार की सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। सुहाने मौसम में सुबह से वोट झमाझम बरस रहे हैं। बूथों पर सुबह से मतदाता कतार में लग गए थे। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 239 पर अपनी पांच बहूओं के साथ मतदान करने पहुंचीं गीता देवी बहुत प्रसन्न दिखीं। उन्होंने कहा कि धूप के कारण बाहर निकलने का मन नहीं करता था। लेकिन अभी मौसम अनुकूल हो गया है। बता दें कि यहां सुबह नौ बजे तक 11.60 प्रतिशत मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

13 May 202411:16:16 AM
विधान पार्षद ने परिवार के साथ किया मतदान
blog images

विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने पत्नी, भाई एवं परिवारजनों के साथ बेगूसराय लोकसभा के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के शाम्हो टोटहा बूथ नम्बर 331 पर मतदान किया। उन्होंने इस दौरान लोगों से मतदान करने की अपील भी की।

13 May 202410:30:42 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मतदान किया
blog images

Lok Sabha Election Phase 4 Live : बेगूसराय लोकसभा के तेघड़ा में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मतदान किया।

13 May 202410:27:35 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : विधायक और भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट
blog images

बेगूसराय लोकसभा अंतर्गत बखरी कोयला मोहन बूथ पर विधायक सूर्यकांत पासवान ने पत्नी के साथ वोट डाला। इसके अलावा, दरभंगा सीट के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बिजुली गांव स्थित बूथ संख्या - 22 पर मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही को दिखाते मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव।

13 May 202410:24:10 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने डाला वोट
blog images

Bihar News Lok Sabha Voting Live : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय ने बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 169 मध्य विद्यालय गोपटोल में वोट डाला। 

13 May 20249:52:01 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : बिहार में 10.18 प्रतिशत मतदान

बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुंगेर विधानसभा और जमालपुर विधानसभा में 10 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

13 May 20249:32:00 AM
Lok Sabha Election Phase 4 Voting Live : लखीसराय और बेगूसराय में 9 बजे तक हुआ इतना मतदान

Bihar Phase 4 Voting Live : सुबह नौ बजे तक लखीसराय विधानसभा में 10.28 फीसद मतदान हुआ है। सूर्यगढ़ा विधानसभा में 11.14 फीसद वोटिंग हुई है। इसके अलावा, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक 9 फीसद मतदान हुआ है। 

13 May 20249:26:53 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : लखीसराय डीएम रजनीकान्त और एसपी पंकज कुमार ने किया मतदान
blog images

Lok Sabha Election 2024 Live : लखीसराय विधानसभा के आदर्श मतदान केंद्र पर डीएम रजनीकान्त और एसपी पंकज कुमार ने अपना वोट डाला। 

13 May 20249:15:38 AM
बेगूसराय में वृद्ध महिला ने वोट डाला
blog images

बेगूसराय के बखरी तहसील कचहरी डरहा बूथ पर वृद्ध महिला ने वोट डाला। वोटिंग में पुलिस के जवानों ने मदद की। नजारा देख सकते हैं। 

13 May 20249:13:02 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : दरभंगा और समस्तीपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रारंभ : डीएम

चुनाव 2024 फेज 4 : दरभंगा में जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि दरभंगा लोकसभा के छह विधानसभा और समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के हायाघाट और कुशेश्वरस्थान विधानसभा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिले के सभी मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि मौसम भी अच्छा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग बाहर निकलें और बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मत देने से ही अपना देश और लोकतंत्र मजबूत होगा। एक-दो जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी सूचना आई थी, उसे बदल दिया गया है।

13 May 20249:11:29 AM
Lok Sabha Election 2024 Phase 4 : मुंगेर में दिव्यांग वोटर ने अपना वोट डाला
blog images

मुंगेर में नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड में दिव्यांग वोटर ने अपना वोट डाला। पुलिस दिव्यांग वोटर मतदान के लिए ले गई तस्वीर में नजारा देख सकते हैं। 

13 May 20248:18:37 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने डाला वोट

चुनाव 2024 Live : मुंगेर लोकसभा पूर्व मंत्री शैलेश कुमार अपनी पत्नी पुत्र और पुत्री के साथ बूथ संख्या 316 कन्या प्राथमिक विद्यालय महादेव पर अपना वोट डाला। इसके बाद, अपनी उंगली दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाई।

13 May 20248:15:56 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : लाखीसराय में वीवी पैट खराब

लखीसराय विधानसभा के बूथ संख्या 153 पर वीवी पैट खराब होने के कारण उसे बदला गया। इस बूथ पर मॉक पोल विलंब होने के कारण मतदान 10 मिनट लेट शुरू हुआ।

13 May 20248:13:40 AM
Lok Sabha Election 2024 Live : राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया
blog images

Bihar News Phase 4 Voting Live : मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के नौलक्खा स्थित मतदान केंद्र संख्या 177,178 पर मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका पर राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया।

13 May 20248:07:01 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : बेगूसराय में बुजुर्ग वोटर ने डाला वोट
blog images

Bihar News Lok Sabha Election Phase 4 LIve : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के वीरपुर प्रखंड के डीह पर बूथ संख्या 14 पर बुजुर्ग मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचाते सुरक्षा बल।

13 May 20247:35:23 AM
Bihar Phase 4 Voting Live : लखीसराय में गिरिराज सिंह ने डाला वोट

Bihar News Lok Sabha Election Phase 4 :  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।   

#WATCH | Bihar: After casting his vote in Lakhisari, Union Minister and BJP candidate from Begusarai, Giriraj Singh says, "I want to appeal to the voters of Bihar that they must go out and vote. One vote can cause the fall of the Atal Bihari Vajpayee government and every vote can… pic.twitter.com/X6IiXHe8Qu

— ANI (@ANI) May 13, 2024
13 May 20247:13:50 AM
Bihar Lok Sabha Election Phase 4 Live : पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 के पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्वजन में कोहराम मचा है।

उनकी ड्यूटी मुंगेर लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ संख्या 210 मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर में लगी थी। उनकी मौत मॉक पोल से पहले हुई है।

13 May 20246:40:25 AM
Lok Sabha Election Live : बेगूसराय में आज ईवीएम में बंद होगा दस प्रत्याशियों का भाग्य

Bihar News Phase 4 Voting Live : चौथे चरण में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। इसी के साथ यहां से चुनाव मैदान में डटे दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जााएगा।

इन प्रत्याशियों में एनडीए से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह, आईएनडीआईए से भाकपा प्रत्याशी अवधेश राय, बसपा से चंदन कुमार, कर्पूरी जनता दल से रामबदन राय, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से राजकुमार साह, यूनिट सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट से राम उदगार साह, जन संभावना पार्टी से रजनीश कुमार मुखिया, निर्दलीय शहनवाज हसन, इंद्रजीत राय एवं अरूण कुमार शामिल हैं। 

13 May 20246:07:29 AM
मुंगेर में मतदान केंद्र संख्या 28 पर मॉक पोल शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार के मुंगेर में मतदान केंद्र संख्या 28 पर मॉक पोल शुरू हुआ।

13 May 20245:48:35 AM
बिहार में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी

बिहार में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध की गई है।

12 May 202410:52:03 PM
केंद्रीय बल तैनात, ड्रोन से भी होगी निगरानी

 सुरक्षा की दृष्टि से दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर में होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सभी बूथों पर केंद्रीय सशस्त्र बल को लगाया गया है। चौथे चरण में करीब 55 हजार सुरक्षा बल की तैनाती हुई है। दियारा और टाल क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

12 May 202410:51:29 PM
9447 बूथों पर 11336 ईवीएम की तैनाती

पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 9447 बूथों की स्थापना की गई है। सभी बूथों पर मतदान कराने के लिए कुल बैलेट यूनिट 11336 एवं कंट्रोल यूनिट 11336 के साथ 12753 वीवीपैट से मतदान कराय जाएगा।

चौथे चरण में औसतन 1014 मतदाताओं को एक बूथ पर मतदान करने की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के अनुसार चार लोकसभा क्षेत्र सामान्य और एक लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

चौथे चरण में कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में कुल 4810 बूथों से वेबकास्टिंग की जाएगी।

100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 2814, सर्विस वोटरों की संख्या 19848, 18-19 वर्ष के वोटरों की संख्या 151482 और 20-29 वर्ष के 21 लाख 42 हजार 246 मतदाता शामिल हैं। बूथों के प्रबंधन में 32 बूथों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा जबकि 43 बूथों को माडल बूथ बनाया गया है।

12 May 202410:49:28 PM
कहां किससे-किसका मुकाबला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआइ के अवधेश राय से है। उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का मुकाबला राजद के आलोक मेहता से, दरभंगा में भाजपा के गोपालजी ठाकुर का मुकाबला राजद के ललित कुमार यादव से, समस्तीपुर सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास की शांभवी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के सन्नी हजारी से और मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू के ललन सिंह का मुकाबला राजद की अनिता देवी से है।

12 May 20244:54:55 PM
Lok Sabha Election Live : बेगूसराय में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

नावकोठी (बेगूसराय) थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पंचायत में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। इसका नेतृत्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं एसआइ मनोज प्रसाद कर रहे थे।

फ्लैग मार्च नावकोठी थाना परिसर से होते हुए समसा, विष्णुपुर, पहसारा पूर्वी, पहसारा पश्चिमी, रजाकपुर, हसनपुर बागर, महेशवाड़ा एवं डफरपुर पंचायत के विभिन्न बूथों एवं टेकनपुरा, डफरपुर, वृंदावन, चक्का, बेगमपुर सहित अन्य गांवों में निकालकर ग्रामीणों को भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाया।

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन प्रत्येक बूथ पर मौजूद रहेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us