Bihar Lockdown News: पटना में 11 स्थानों पर आज से फ्री में मिलेगा भोजन, सरकार की ओर से व्यवस्था
Bihar Coronavirus News लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रह जाए इसके लिए सरकार ने सामुदायिक रसोई शुरू करने का फैसला किया है। पटना में निर्धन मजदूर निशक्त आदि जरूरतमंद को सुबह-शाम भोजन की फ्री में व्यवस्था के लिए बुधवार से सामुदायिक रसोई प्रारंभ की जा रही है।
पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Coronavirus News: लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रह जाए, इसके लिए सरकार ने सामुदायिक रसोई शुरू करने का फैसला किया है। पटना में निर्धन, मजदूर, नि:शक्त आदि जरूरतमंद को सुबह-शाम भोजन की फ्री में व्यवस्था के लिए बुधवार से सामुदायिक रसोई प्रारंभ की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन की ओर से चार तथा नगर निगम की ओर से सात स्थानों पर सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जाएंगे।
15 मई तक मिलेगा दोनों का वक्त का खाना
सभी केंद्रों पर 15 मई तक जरूरतमंद को सुबह-शाम निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराएगा जाएगा। केंद्र में बिजली, पानी, साफ-सफाई, हैंडवाश, सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। शारीरिक दूरी का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा सहायक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
केंद्र मोबाइल नंबर
पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग 8210066369
कॉलेज ऑफ कॉमर्स, राजेंद्र नगर 9852211565
मिलर हाईस्कूल, वीरचंद पटेल पथ 9801394131
बांकीपुर गल्र्स हाईस्कूल, गोलघर 8789224256
गायघाट रैन बसेरा 9264447418
मैकडॉबल गोलंबर, राजेंद्र नगर 9264447416
मलाही पकड़ी, कंकड़बाग 9264447417
सामुदायिक भवन, एसकेपुरी 9661300672
कुनकुन सिंह लेन, साइंस कॉलेज 9264447416
डीएवी, सगुना मोड़ 9470488382
सैदपुर नहर 9264447416
रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए शुरू किया है कम्युनिटी किचन
इससे पहले रेलवे के दानापुर रेल मंडल ने पटना जंक्शन और दानापुर में कम्युनिटी किचेन की शुरुआत की है। इसका फायदा उन रेल कर्मियों को मिलेगा, जिन्हें कोरोना महामारी के कारण भोजन मिलने में दिक्कत हो रही है। रेलवे के सैकड़ों कर्मचारी और उनके स्वजन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। ऐसे कर्मचारियों को एक कॉल पर उनके घर तक बना भोजन पहुंचाया जाएगा। इसका फायदा रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के अंदर रहने वाले कर्मियों को ही मिलेगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को शुल्क देना होगा। ऑर्डर करने के घंटे भर के अंदर खाना मिल जाएगा।