Move to Jagran APP

बिहार में भीषण गर्मी से राहत के आसार, अब छाएंगे बादल, 24 से बारिश की संभावना

बिहार में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अब बादल छाएंगे। 24 जून से को बारिश की भी संभावना है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 10:58 PM (IST)
बिहार में भीषण गर्मी से राहत के आसार, अब छाएंगे बादल, 24 से बारिश की संभावना
बिहार में भीषण गर्मी से राहत के आसार, अब छाएंगे बादल, 24 से बारिश की संभावना

पटना [जेएनएन]। बिहार में अब भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। राज्‍य में दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून तक आ सकता है। अरब सागर से लेकर पश्चिम बंगाल तक मानसून के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी बिहार और गंगा के तटीय क्षेत्र में 23 से 25 जून तक गरज के साथ बारिश होगी।

loksabha election banner

राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में मानसून एक सप्ताह से निष्क्रिय बना हुआ है। इस बीच गुरुवार को पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और राजगीर लू की चपेट में रहे। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 और गया का 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गया का 42, औरंगाबाद का 43, राजगीर और नालंदा का 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 23 जून को बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 24 जून को पटना और आसपास के इलाके में बारिश हो सकती है। 25 जून के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.