Move to Jagran APP

बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए नामांकन आज से, विधानसभा उप चुनाव के लिए ये नाम चर्चा में

Bihar Legislative Assemby Bye Election 2022 बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन आज से। गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए इन नेताओं के नाम हैं चर्चा में। दोनों सीटों पर तीन नवंबर को होना है मतदान

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan PathakPublished: Fri, 07 Oct 2022 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:44 AM (IST)
बिहार में गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए नामांकन आज से, विधानसभा उप चुनाव के लिए ये नाम चर्चा में
Bihar Bye Election 2022: बिहार में दो सीटों के लिए नामांकन आज से। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar Assembly Bye Elections 2022: बिहार विधानसभा की दो रिक्‍त सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को यानी आज अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ चुनाव लड़ने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। गोपालगंज और मोकामा सीटों के लिए उप चुनाव को लेकर संबंधित जिलों में चुनाव आयोग की ओर से तैयारी की गई है। 

loksabha election banner

14 अक्‍टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे उम्‍मीदवार 

बिहार की दो रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ से नामांकन शुरू हो जाएगा।  इसके साथ ही गोपालगंज और मोकामा दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी 14 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को स्क्रूटनी की तिथि निर्धारित की गई है।

17 अक्‍टूबर तक नाम वापस लेने का मिलेगा मौका

प्रत्याशी 17 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। तीन नवंबर को दोनों सीटों पर मतदान होना है। वहीं, छह नवंबर को मतगणना होगी। इनमें से एक सीट 2020 के चुनाव में भाजपा के हाथ लगी थी, जबकि दूसरी सीट राजद के कब्‍जे में रही थी। दोनों दलों के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती रहेगी।

सुबाष सिंह के निधन से रिक्‍त हुई गोपालगंज की सीट 

बता दें कि गोपालगंज  सीट पर 2020 में भाजपा से उम्मीदवार रहे सुबाष सिंह जीते थे।  उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सहकारिता विभाग के मंत्री का पद भी सौंपा गया। लेकिन, मंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर सुबाष सिंह दिल्ली चले गए। जहां लंबे समय तक उनका इलाज हुआ, परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। गोपालगंज सीट सुबाष सिंह के निधन के बाद से रिक्त हैं।

अनंत सिंह को सजायाफ्ता होने से मोकामा सीट पर उपचुनाव

दूसरी तरफ, मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीते थे। लेकिन अवैध तरीके से  एके-47 रखने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई। इस वजह से उनकी सदस्यता रद हो गई। इसके बाद से मोकामा सीट रिक्त थी। 

दोनों सीटों पर पत्‍नियां बन सकती हैं उम्‍मीदवार 

राजद और भाजपा इन दोनों सीटों पर अपने पुराने प्रत्‍याशी की पत्‍नी को उम्‍मीवार बना सकती है। राजद मोकामा सीट पर अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम सिंह को, तो भाजपा गोपालगंज सीट पर सुबाष सिंह की पत्‍नी को टिकट दे सकती है। इसी के आसार अधिक हैं। मोकामा सीट पर भाजपा का उम्‍मीदवार, तो गोपालगंज सीट पर महागठबंधन का उम्‍मीदवार कौन होगा, यह अभी तय नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.