विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में घर बैठे मिलेंगे जमीन के सभी रिकॉर्ड, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:11 PM (IST)

बिहार में अब जमीन से जुड़े राजस्व अभिलेखों (Bihar Bhulekh 2026) की डिजिटल अटेस्टेड कॉपी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. घर बैठे ऑनलाइन मिलेंगे जमीन के डिजिटल अभिलेख।

  2. बिहारभूमि पोर्टल पर जाकर आसानी से करें आवेदन।

  3. भौतिक दस्तावेजों की व्यवस्था समाप्त, केवल डिजिटल कॉपी मान्य।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जमीन से जुड़े राजस्व अभिलेखों (Revenue Records) के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अब घर बैठे ही राजस्व अभिलेखों (Land Records) की डिजिटल अटेस्टेड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।   

ऑनलाइन मिलने वाले इस जमीन रिकॉर्ड (Digital Attested Copy) का इस्तेमाल आप सभी प्रकार के सरकारी और गैर-सरकारी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

विभाग के अनुसार, बिहार में अब सभी जगह डिजिटल रिकॉर्ड्स की कॉपी ही इस्तेमाल होती है। सरकार ने भौतिक रुप से दस्तावेज प्राप्त करने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। नागरिक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड्स पाने के आसान स्टेप

  • सबसे पहले बिहारभूमि पोर्टल पर जाकर भू-अभिलेख पोर्टल https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/ पर क्लिक करें।
  • यहां अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। नए उपयोगकर्ता पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • आप जिस भी प्रकार का अभिलेख (Record) का प्रकार चुनें। जिला, अंचल, मौजा, वाद संख्या, वर्ष, खाता, खेसरा आदि का उपलब्ध विवरण दर्ज कर Search पर क्लिक करें।
  • संबंधित रिकॉर्ड के सामने View पर क्लिक कर उसकी स्कैन कॉपी देखें।
  • अब डिजिटल अटेस्टेड कॉपी पाने के लिए Apply for Download Copy पर क्लिक करें।
  • आप जो भी रिकॉर्ड चाहते हैं। यदि उस जमीन की डिजिटल कॉपी उपलब्ध नहीं है तो Rise Request / अनुरोध दर्ज करें विकल्प पर क्लिक कर अनुरोध करें।
  • अब आप जिस भी पेज को चाहते हैं, उसे सलेक्ट करें। इसके बाद आपको देय राशि दिखेगी। राशि चेक करने के बाद देय राशि की जानकारी देखें और Send Application के बाद Make Payment के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • भुगतान के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें। अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए Track Application विकल्प का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदने से पहले चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल