विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला, केएस अनुपम की जगह रत्न संजय बने ADG विधि-व्यवस्था; अरवल और पटना में भी नए अफसर

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:02 PM (IST)

राज्य सरकार ने बिहार में पांच आईपीएस समेत छह पुलिस अफसरों का तबादला किया है। रत्न संजय को अपर पुलिस ...और पढ़ें

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले लौटे IPS रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेदारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले लौटे IPS रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेदारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. रत्न संजय बने अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था।

  2. के सुहिता अनुपम को सीआईडी कमजोर वर्ग की जिम्मेदारी।

  3. पटना और अरवल के एसपी समेत छह अफसरों का तबादला।

राज्य ब्यूरो, पटना। समय से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय को राज्य सरकार ने बड़ी जवाबदेही दी है।

रत्न संजय को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी का भी अतिरिक्त प्रभार होगा।

रत्न संजय को अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद डीजी प्रशिक्षण निर्मल कुमार आजाद मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।

केएस अनुपम बनीं सीआईडी कमजोर वर्ग की एडीजी 

गृह विभाग ने शनिवार को पांच आईपीएस समेत छह पुलिस अफसरों का तबादला करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

अभी तक एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं के सुहिता अनुपम (IPS KS Anupam) को सीआईडी (कमजोर वर्ग) का अपर पुलिस महानिदेशक का पद दिया गया है।

अरवल के एसपी भी बदल गए हैं। अभी तक अरवल एसपी रहीं नवजोत सिमी को सीआईडी एसपी की जिम्मेदारी मिली है।

चंद्रप्रकाश बने पटना के नए स‍िटी एसपी

वहीं राज्यपाल के परिसहाय रहे किरण कुमार गोरख जाधव को अरवल का नया एसपी बनाया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP)-10, पटना के समादेष्टा रहे चंद्रप्रकाश को पटना मध्य का नया सिटी एसपी बनाया गया है।

वहीं अब तक पटना मध्य की जिम्मेदारी संभाल रहीं बिहार पुलिस सेवा की अधिकारी ममता कल्याणी को बीसैप-10, पटना के समादेष्टा का पद दिया गया है।