विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar IPS Transfer: सियासी अटकलों के बीच 78 आईपीएस अफसरों का तबादला, दरभंगा समेत 14 जिलों में नए एसपी

Published: Fri, 26 Jan 2024 10:07 PM (IST)

बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच पहले एक साथ कई आईएएस अफसरों का तबादल हुआ तो ...और पढ़ें

Bihar IPS Transfer: सियासी अटकलों के बीच 78 आईपीएस अफसरों का तबादला, दरभंगा समेत 14 जिलों में नए एसपी
Bihar IPS Transfer: सियासी अटकलों के बीच 78 आईपीएस अफसरों का तबादला, दरभंगा समेत 14 जिलों में नए एसपी

HighLights

  1. पटना के ट्रैफिक, सिटी और ग्रामीण एसपी भी बदले
  2. गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में भी नए सिटी एसपी

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच पहले एक साथ कई आईएएस अफसरों का तबादल हुआ तो अब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 78 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 

एक दर्जन से अधिक जिलों में नए एसपी बनाए गए हैं। बगहा, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, शेखपुरा, सिवान, अरवल, खगड़िया, नवगछिया, मुंगेर, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, जहानाबाद में नए पुलिस कप्तान कमान संभालेंगे। 

पटना के ट्रैफिक, सिटी और ग्रामीण एसपी भी बदल गए हैं। गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में भी नए सिटी एसपी की तैनाती की गई है।

अमृत राज बने एसटीएफ के एडीजी

गृह विभाग ने अमृत राज को एसटीएफ का नया एडीजी बनाया है। सुशील खोपड़े को एडीजी मद्य निषेध इकाई की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक कुमार बने पटना के एसपी, विधि व्यवस्था। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा को प्रोन्नति के बाद पटना डीआईजी सह पटना एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: नीतीश के रुख पर अटकलें और तेजस्वी फुल कॉन्फिडेंट! बिहार में सरकार गिरेगी या बचेगी... जल्द हो जाएगा फैसला

Nitish Kumar: राजद के सब्र का बांध टूटा, नीतीश कुमार से शाम तक मांगा फाइनल जवाब