बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: IAS नवल किशोर चौधरी बने स्वास्थ्य समिति के नए ED, अमित पांडेय को भी नई जिम्मेदारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को बिहार में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। नवल किशोर चौधरी राज्य स्वास्थ्य समिति के ...और पढ़ें

बिहार आईएएस ट्रांसफर। (फाइल फोटो)
HighLights
दो IAS अधिकारियों को बिहार में नई जिम्मेदारी
नवल किशोर चौधरी बने राज्य स्वास्थ्य समिति ED
अमित पांडेय राजस्व एवं भूमि सुधार अपर सचिव
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवल किशोर चौधरी को राज्य स्वास्थ्य समिति का कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। वह नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त हो जाएंगे।

वहीं, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव बनाया गया है
यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: गुंजन सिंह बनीं सूचना निदेशक, नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार
