विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान के हाथों बिहार को बड़ा सम्मान, PMFME में सर्वाधिक स्वीकृतियों पर बना 'बेस्ट स्टेट'

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:04 PM (IST)

नई दिल्ली में आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में बिहार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत सर्वाधिक स्वीकृतियां ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार को प्रदान किया सम्मान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार को प्रदान किया सम्मान

HighLights

  1. बिहार को पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में 'बेस्ट स्टेट' सम्मान मिला।

  2. सर्वाधिक स्वीकृतियां मिलने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिया।

  3. राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। नई दिल्ली में आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में बिहार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां मिलने पर ‘बेस्ट स्टेट’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार को प्रदान किया सम्मान

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने उद्योग विभाग, बिहार सरकार के एमएसएमई एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक अमन समीर को यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान को राज्य में छोटे उद्यमियों को संस्थागत सहयोग और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

छोटे खाद्य उद्यमों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि PMFME योजना का उद्देश्य छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए उन्हें वित्तीय और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना है।

बिहार का सर्वाधिक स्वीकृतियां प्राप्त कर ‘बेस्ट स्टेट’ बनना राज्य में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया उद्यमियों की मेहनत का सम्मान

बिहार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के सूक्ष्म उद्यमियों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्षमता और मेहनत का प्रमाण है।

सरकार का प्रयास छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता को मिलेगा नया प्रोत्साहन

उन्होंने कहा कि PMFME योजना के तहत मिली यह उपलब्धि बिहार में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता को और गति देने के लिए प्रेरित करेगी।

इससे छोटे उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार और नए उद्यम स्थापित करने के अवसर मिल सकते हैं।

तकनीकी उन्नयन से ब्रांडिंग तक योजना के तहत मिलता है सहयोग

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के औपचारिकीकरण और उन्नयन को बढ़ावा देना है।

योजना के माध्यम से उद्यमियों को तकनीकी उन्नयन, आधारभूत संरचना, ब्रांडिंग, क्षमता निर्माण और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

सूक्ष्म उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करण को नई मजबूती की उम्मीद

‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान बिहार में सूक्ष्म उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इससे राज्य के छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को आगे बढ़ने के साथ नए उद्यम स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।