विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार सरकार ने दी सचिवालय और निदेशालय के अधिकारियों को बड़ी सौगात, घरेलू सहायक भत्ते में हुई बढ़ोतरी

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 19 Jul 2025 10:30 AM (IST)

बिहार सरकार ने सचिवालय और निदेशालय के अधिकारियों के घरेलू सहायक भत्ते में वृद्धि की है। अब उन्हें प्रतिमाह 12720 ...और पढ़ें

बिहार सरकार ने सचिवालय और निदेशालय के अधिकारियों के घरेलू सहायक भत्ते में वृद्धि की है। फाइल फोटो
बिहार सरकार ने सचिवालय और निदेशालय के अधिकारियों के घरेलू सहायक भत्ते में वृद्धि की है। फाइल फोटो

HighLights

  1. घरेलू सहायक भत्ते में बढ़ोतरी |
  2. 12,720 रुपये प्रति माह मिलेंगे |
  3. 1 अप्रैल, 2025 से लागू |

राज्य ब्यूरो, पटना। सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों के साथ निदेशालयों में कार्यरत अधिकारियों को अब घरेलू सहायक भत्ते के मद में 12720 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह लाभ 01 अप्रैल 2025 से मिलेगा। वेतनमान स्तर-14 एवं उससे ऊपर के अधिकारी इस लाभ के पात्र हैं। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि के आधार पर घरेलू सहायक भत्ते में वृद्धि की गई है।

श्रम संसाधन विभाग ने मार्च में अधिसूचना जारी कर श्रेणीवार श्रमिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की घोषणा सार्वजनिक की थी। इसी आधार पर सरकार ने अधिकारियों के घरेलू सहायक भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया है। घरेलू सहायक को देय राशि न्यूनतम मजदूरी दर 424 रुपये प्रतिदिन के आधार पर निर्धारित की गई है।

यह एक माह में 12720 रुपये होती है। इससे पहले 18400-500-22400 रुपये एवं उससे ऊपर के वेतनमान वाले अधिकारियों को 3000 रुपये प्रतिमाह घरेलू सहायक भत्ता मिलता था। यह व्यवस्था 2008 के वित्तीय संकल्प के अनुसार निर्धारित की गई थी। 2022 में, इसमें संशोधन करके इसे न्यूनतम मजदूरी दर से जोड़ दिया गया। तब से इसे कई बार अद्यतन किया जा चुका है।