विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुख्यमंत्री जी अपमानित करने पर कैसे करूं आपके आग्रह पर विचार', नीतीश के सामने गवर्नर मंच से बोले

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
Published: Tue, 05 Sep 2023 02:53 PM (IST)

Bihar News बिहार में राजभवन और विश्वविद्यालय के कुलपतियों के बीच विवाद एक बार फिर सतह पर आता दिख रहा ...और पढ़ें

'मुख्यमंत्री जी अपमानित करने पर कैसे करूं आपके आग्रह पर विचार', नीतीश के सामने गवर्नर ने मंच बोले
'मुख्यमंत्री जी अपमानित करने पर कैसे करूं आपके आग्रह पर विचार', नीतीश के सामने गवर्नर ने मंच बोले

HighLights

  1. राजभवन और विश्वविद्यालय के बीच विवाद फिर सतह पर आया
  2. CM से बोले राज्यपाल- अपमानित करने पर कैसे करूं आपके आग्रह पर विचार

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्यपाल ने एक बार अपने अभिभाषण में राजभवन और विश्वविद्यालय के कुलपतियों के बीच विवाद का जिक्र करके इसे हवा दे दी है। इससे यह विवाद एक बार फिर से सतह पर आता दिख रहा है। मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही देखने-सुनने को मिला।

राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Vishwanath Arlekar) ने विवि में मंच से दिए गए अपने अभिभाषण परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए, इस विवाद में नई हवा फूंक दी। बता दें कि हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) खुद राज्यपाल से चर्चा के बाद कह चुके हैं कि यह विवाद समाप्त हो गया है।

बहरहाल, हुआ यूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे।

सीएम ने किया राज्यपाल से अनुरोध

सीएम ने राज्यपाल से पटना विश्वविद्यालय (Patna University) को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के लिए पहल का अनुरोध किया। उन्होंने राज्यपाल से पटना विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का अवलोकन करने का भी अनुरोध किया।

इधर, राज्यपाल आर्लेकर जब मंच पर अपना अभिभाषण देने आए तो उन्होंने शिक्षा विभाग की गतिविधियों को शिक्षक के सम्मान के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि जब चांसलर से सचिव स्तर के अधिकारी अधिकार पूछ सकते हैं तो कुलपति और शिक्षकों की क्या स्थिति रहती होगी।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में सत्तर पार को मिलेगा प्यार या नए बनेंगे खेवनहार, नेताओं की उम्‍मीदवारी पर संशय

राज्यपाल ने इशारों में कही अपनी बात

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारी शिक्षकों का सम्मान नहीं करेंगे तो यह दिन बदलकर शिक्षकों को दीन बना देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति के सेवा विस्तार के अनुरोध पर कहा कि अपमानित करने पर इस पर कैसे विचार किया जा सकता है।

राज्यपाल का इशारा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) द्वारा राजभवन से किए गए पत्राचार पर था। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय के सीनेट हाल के सुंदरीकरण के पश्चात मंगलवार को उद्घघाटन करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़की VHP, कहा- वोट के लिए हिंदू धर्म को बनाया जा रहा निशाना