विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पर कार्रवाई की तैयारी? राज्यपाल सचिवालय ने पूछा यह सवाल

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:58 PM (IST)

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें बिना ...और पढ़ें

कुलपति‍ प्रो. शरद कुमार यादव से कुलाध‍िपत‍ि सैयद अता हसनैन ने मांगा जवाब। फाइल

कुलपति‍ प्रो. शरद कुमार यादव से कुलाध‍िपत‍ि सैयद अता हसनैन ने मांगा जवाब। फाइल

HighLights

  1. राज्यपाल ने AKU कुलपति प्रो. शरद यादव से स्पष्टीकरण मांगा।

  2. बिना अनुमति दस दिन मुख्यालय से गैरहाजिर रहने का आरोप।

  3. कुलाधिपति के निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की तैयारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने बडी कार्रवाई की है।  उन्‍होंने पटना स्थित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव से स्‍पष्‍टीकरण मांगा है। 

उनपर ब‍िना अनुमति लिये मुख्यालय से दस दिनों से गैरहाजिर रहने के साथ ही कुलाधिपति के निर्देशों की अवहेलना का भी आरोप है। इसे गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल सचिवालय ने सोमवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

राज्यपाल के निर्देशों की अवहेलना का मामला

नोटिस के मुताबिक कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने मुख्यालय छोड़ने से पहले राज्यपाल एवं कुलाधिपति से कोई अनुमति नहीं ली और न ही इसकी सूचना दी।

जबकि, पूर्व में उन्हें निर्देश दिया गया था कि बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें। कुलपति से पूछा गया है कि इस मामले में उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए।

10 दिनों से थे गैरहाजिर

फिलहाल कुलपति से कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार है। उसके आधार पर उन पर आगे की कार्रवाई संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

सोमवार को राज्यपाल ने प्रो. शरद कुमार सादव को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से सुबह में सवा दस बजे बिहार लोक भवन में मिलने के लिए बुलाया गया था।

इसके जवाब में कुलपति ने फोन पर सूचना दी कि उनकी माता को आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें जाना पड़ा।

अब सबकी नजर इस बात पर टिक गई है कि कुलपत‍ि क्‍या जवाब देते हैं और उस जवाब पर लोकभवन की ओर से क्‍या प्रत‍िक्र‍िया होती है।