पटना से पूर्णिया तक 13 यूनिवर्सिटी में नई जिम्मेदारी, राज्यपाल ने मनोनीत किए सीनेट-सिंडीकेट सदस्य
राज्य के सभी 13 विश्वविद्यालयों के सीनेट एवं सिंडीकेट में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने अपने सदस्य मनोनीत किए हैं।

लोकभवन सचिवालय ने जारी की अधिसूचना।
HighLights
राज्यपाल ने बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में सीनेट-सिंडिकेट सदस्य मनोनीत किए।
आर्यभट्ट समेत 14 विश्वविद्यालयों की कमेटियों में भी सदस्यों का मनोनयन हुआ।
इन मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा, अधिसूचना जारी।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी 13 विश्वविद्यालयों के सीनेट एवं सिंडीकेट में राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने अपने सदस्य मनोनीत किए हैं।
इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। इसके साथ ही आर्यभट्ट विश्वविद्यालय समेत 14 विश्वविद्यालयों की कमेटियों में सदस्यों का मनोनयन भी किया गया है। बुधवार को राज्यपाल सचिवालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।
अधिसूचना के मुताबिक पटना विश्वविद्यालय में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विषय के प्रो. अशोक सिंह एवं मगध विश्वविद्यालय इतिहास के प्रो. मनीष सिन्हा सीनेट के सदस्य पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की प्रो. छाया सिन्हा सिंडीकेट की सदस्य सदस्य मनोनीत की गई हैं।
बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में प्रो. मंजू, अनंत, बिजेंद्र और रंजना को जिम्मेदारी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय में मुंगेर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र की प्रो. मंजु कुमारी, पूर्णिया विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रो. अंनत प्रसाद गुप्ता एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गणित के प्रो. बिजेंद्र कुमार सीनेट के सदस्य, मुंगेर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र की प्रो. रंजना सिंह सिंडीकेट की सदस्य मनोनीत की गई हैं।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के भौतिक के प्रो. ललन कुमार झा, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. दिलीप कुमार झा एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय के भौतिक के प्रो. उमाशंकर चौधरी सीनेट के सदस्य तथा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के भौतिक की प्रो. संगीता सिन्हा सिंडीकेट की सदस्य मनोनीत की गई हैं।
तिलका मांझी विश्वविद्यालय में सुधांशु, उपेंद्र, विनोद व गुलरेज मनोनीत
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी के प्रो. सुधांशु शेखर झा, मुंगेर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रो. उपेंद्र प्रकाश दास एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. विनोद कुमार सीनेट के सदस्य तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के प्रो. गुलरेज रौशन रहमान सिंडीकेट के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
मगध विश्वविद्यालय में पटना विश्वविद्यालय के भूगोल के प्रो. रवींद्र कुमार, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के गणित के प्रो. आलोक किशोर एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र की प्रो. प्रीति कश्यप सीनेट की सदस्य तथा पटना विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र की प्रो. शेफाली राय सिंडीकेट की सदस्य बनाई गई हैं।
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन के प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के भौतिक के प्रो. राजेंद्र प्रसाद एवं बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रो. एमआइ रहमान सीनेट के सदस्य तथा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के रसायन प्रो. नवदुल हक सिंडीकेट के सदस्य मनोनीत हुए हैं।
VKSU में चार यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को दायित्व
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पटना विश्वविद्यालय के रसायन के प्रो. शैलेंद्र, मगध विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रो. नृपेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के भौतिक की प्रो. सीमा शर्मा सीनेट की सदस्य तथा पटना विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र की प्रो. सीमा प्रसाद सिंडीकेट की सदस्य बनायी गई हैं।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र के प्रो. आनन्द किशोर, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंग्रेजी की प्रो. अनीता सिंह एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र की प्रो. साधना ठाकुर सीनेट की सदस्य तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी के प्रो. राजेंद्र प्रसाद सिंह सिंडीकेट के सदस्य बनाए गए हैं।
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के रसायन के प्रो. उदय अरविंद, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रो. संजय झा एवं पटना विश्वविद्यालय के विधि के प्रो. मो. शरीफ सीनेट के सदस्य बनाए गए हैं।
मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र की प्रो. मालिनी वर्मा, मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रो. सहदेव बौरी एवं पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के प्रो. डीएन सिन्हा सीनेट के सदस्य तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान की प्रो. रूपम सिंडीकेट की सदस्य मनोनीत हुई हैं।
PPU में शरद, रविकांत, यशवंत व सोनू अन्नपूर्णा
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पटना विश्वविद्यालय के पीएमआइआर के प्रो. शरद प्रवाल, मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रो. रविकांत दास एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रो. यशवंत कुमार सीनेट के सदस्य तथा मगध विश्वविद्यालय के हिंदी की प्रो. सोनू अन्नपूर्णा सिंडीकेट की सदस्य बनाई गइ हैं।
पूर्णिया विश्वविद्यालय में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के भौतिक के प्रो. कमल प्रसाद एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रो. दिवाकर प्रसाद सीनेट के सदस्य तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी की प्रो. आरती सिन्हा सिंडीकेट की सदस्य बनाई गई हैं।
मुंगेर विश्वविद्यालय में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान के प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र की प्रो. निशा कुमारी एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर सीनेट के सदस्य तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान के प्रो. मो. इकबाल अहमद सिंडीकेट के सदस्य बनाए गए हैं।
