Move to Jagran APP

बिहार में जॉब चाहिए तो जरूर पढ़ें यह खबर, 30 हजार बंपर बहाली की तैयारी में सरकार

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 30 हजार नई नियुक्तियों की तैयारी में है। इसके लिए वित्‍त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 11:49 PM (IST)
बिहार में जॉब चाहिए तो जरूर पढ़ें यह खबर, 30 हजार बंपर बहाली की तैयारी में सरकार
बिहार में जॉब चाहिए तो जरूर पढ़ें यह खबर, 30 हजार बंपर बहाली की तैयारी में सरकार

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में नौकरी चाहिए तो यह खबर काम की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अलग-अलग पदों पर 30 हजार नई नियुक्तियों की तैयारी है। विभाग को अपने काम को सुचारू ढंग से करने के लिए इतनी संख्या में कर्मियों की जरूरत है। इन पदों पर नियुक्ति को लोक वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी योजनाओं के आरंभ के मौके पर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बात कही।

loksabha election banner

प्रायोगिक तौर पर लगाए जाएंगे जेई

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य सचिव दीपक कुमार को मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि किसी जिले में प्रायोगिक तौर पर जूनियर इंजीनियर की सेवा भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के काम में ली जाए।

धीरे-धीरे कंप्यूटरीकृत हो जाएंगे सरकार के काम

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मौके पर कहा कि सरकार के सभी काम धीरे-धीरे कंप्यूटरीकृत हो जाएंगे। इससे पारदर्शिता आती है। मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है। इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि जानकारी डॉट कॉम पर जमीन से जुड़ी सभी तरह का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध है। इस जानकारी की बड़ी भूमिका है। इसकी वजह से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन पर भी काम आरंभ किया है। हाल का आंकड़ा यह है जेम पोर्टल पर सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीद राज्य सरकार के विभिन्न महकमों ने की है। पुलिस के लिए गाड़ी की खरीद भी जेम पोर्टल पर ही होनी है। इससे सरकार को बचत होगी।

ऑनलाइन सिस्टम से होगा फायदा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने इस मौके पर कहा कि ऑनलाइन सिस्टम से काफी फायदा होगा। हमने अंचलाधिकारी के कार्यालय में लोगों को एड़ियां घसीटते देखा है।

इन पदों पर होनी है नियुक्ति

विशेष सर्वेक्षण सहायक- 1230

सर्वेक्षण अंचल निरीक्षण- 1247

विशेष सर्वेक्षण अमीन- 22966

विशेष लिपिक- 2406

कार्यपालक सहायक- 1203

डाटा इंट्री ऑपरेटर- 12

आइटी ब्‍वॉय- 1230


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.