विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Gold-Silver Price: बाजार ग्राहकों पर मेहरबान, चांदी 200 व सोना 50 रुपये पड़ा कमजोर, जानें नए रेट

By ahmed raza hasmiEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 23 Jul 2023 08:13 AM (IST)

Gold-Silver Price Today in Bihar शनिवार को धातुओं में गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 200 रुपये प्रति किलो की ...और पढ़ें

Bihar Gold-Silver Price: बाजार ग्राहकों पर मेहरबान, चांदी 200 व सोना 50 रुपये पड़ा कमजोर, जानें नए रेट
Bihar Gold-Silver Price: बाजार ग्राहकों पर मेहरबान, चांदी 200 व सोना 50 रुपये पड़ा कमजोर, जानें नए रेट

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Gold-Silver Price: सोने-चांदी की खरीद के बारे में सोचने वालों के लिए खुशखबरी है। स्थानीय पटना सराफा बाजार के व्यापारिक कामकाज में लगातार दूसरे दिन (शनिवार को) धातुओं में गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है। सोना 50 रुपये प्रति दस ग्राम कमजोर पड़ा है।

सोने और चांदी की नई कीमत

धातुओं में मिली राहत के उपरांत चांदी 73,800 रुपये प्रति किलो की दर पर आ गई है। इसी प्रकार से सोना विठूर 60,200 रुपये और सोना 22 कैरेट 60,050 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ कर ठहर गया है। बाजार ग्राहकों पर मेहरबान होता नजर आ रहा है। पिछले दो दिन के अंदर चांदी 1100 रुपये प्रति किलो और सोना 200 रुपये प्रति दस ग्राम की राहत के साथ सस्ता हो गया है।

धातुओं में नरमी कायम

अधिमास को लेकर ग्राहकी मांग का दायरा सिमटने के साथ वैश्विक के हलचल की वजह से धातुओं में राहत मिल रही है। ऐसे में, धातुओं में कायम नरमी को दृष्टिगत कर ग्राहकी मांग बढ़ने की उम्मीद के बीच ग्राहकों की खरीदारी के साथ आभूषण गढ़ने वालों और कारखानेदारो की खरीदारी धीमी रफ्तार में चल रही है।

धातुओं में और राहत मिलने की उम्मीद

इसका कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। आने वाले त्योहारी मौसम पर कारोबार आश्रित रहने की स्थिति में सोने-चांदी में तीव्र उतार-चढ़ाव कायम रहने की उम्मीद है। एक तबका खपत मौसम की कमी से धातुओं में और राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए है।