Move to Jagran APP

लड़की का सौदा कर अपहरण, फिर 13 दिन तक किया गंदा काम; घटना जान पुलिस भी सन्‍न

बिहार की एक लड़की का सौदा कर यूपी से अपहरण कर लिया गया। उसे राजस्‍थान के चुरू ले जाकर 13 दिनों तक दुष्‍कर्म किया गया। किसी तरह छूटी लड़की ने जो आपबीती सुनाई जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 07:35 PM (IST)
लड़की का सौदा कर अपहरण, फिर 13 दिन तक किया गंदा काम; घटना जान पुलिस भी सन्‍न
लड़की का सौदा कर अपहरण, फिर 13 दिन तक किया गंदा काम; घटना जान पुलिस भी सन्‍न
पटना [जेएनएन]। बिहार में लड़की का सौदा हुआ, फिर उसे गोरखपुर में बेहोश कर अगवा कर लिया गया। इसके बाद अपहर्ता उसे राजस्‍थान के चुरू ले गया, जहां 13 दिनों तक उसके साथ दुष्‍कर्म करता रहा। किसी तरह छूटी लड़की ने जब आपबीती सुनाई तो पुलिस भी सन्‍न रह गई।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के खगडि़या की एक नाबालिग लड़की का शिवकुमार नामक व्‍यक्ति ने 70 हजार रुपये में सौदा कर लिया। इसके बाद साजिश के तहत उसे ट्रेन से गोरखपुर लाया गया, जहां बेहोश कर उसे अगवा कर लिया गया। लड़की को चुरू ले जाया गया।

loksabha election banner

अपहर्ता ने लड़की को चुरू में एक कमरे में बंद कर दिया। वह उसके साथ 13 दिनों तक दुष्‍कर्म करता रहा। इसका विरोध करने पर वह यातनाएं देता था। लेकिन लड़की किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई। वह भागकर चुरू स्‍टेशन पर पहुंची, जहां पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.