बिहार को रेलवे की सौगात: किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन, दिल्ली-हावड़ा रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें बिना लेट
Bihar Gets Third Rail Line: केंद्र सरकार ने दिल्ली-हावड़ा मेन रेल रूट पर स्थित किऊल-झाझा रेलखंड के बीच 961.71 करोड़ ...और पढ़ें

किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन
HighLights
किऊल-झाझा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन को मंजूरी मिली।
961.71 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेलखंड।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी होगी कम।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-हावड़ा मेन रेल रूट पर स्थित किऊल-झाझा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी है।
करीब 961.71 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बिहार में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi और रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw का आभार जताया।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी होगी कम
रेलवे अधिकारियों के अनुसार किऊल-झाझा रेलखंड देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है। यह रूट बिहार को दिल्ली और हावड़ा जैसे बड़े शहरों से जोड़ता है।
तीसरी रेल लाइन बनने के बाद ट्रेनों का दबाव कम होगा और परिचालन अधिक सुचारु तरीके से हो सकेगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी और जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी, व्यापार को मिलेगा फायदा
नई रेल लाइन का सबसे बड़ा फायदा मालगाड़ियों के संचालन में देखने को मिलेगा। ट्रैक क्षमता बढ़ने से माल ढुलाई तेज होगी, जिससे उद्योग और व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय कारोबारियों और किसानों के लिए भी यह परियोजना फायदेमंद साबित हो सकती है।
961 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रेलवे की तस्वीर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 961.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि रेल अवसंरचना मजबूत होने से यातायात आसान होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर जोर
सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बिहार में सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, जिसका लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- बिहार-UP के 7 जिलों को जोड़ने वाली 378 KM रेल लाइन पर काम तेज, सारण में बनेगा 49 KM नया ट्रैक
यह भी पढ़ें- नवादा को मिली 3 नई रेल परियोजनाओं की सौगात, गिरिडीह-बांका-पावापुरी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी और कारोबार
यह भी पढ़ें- गया से झारखंड तक दौड़ेगी नई ट्रेन, तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी; परैया बनेगा जंक्शन
