बिहार में हत्याओं का गुरुवार: SAP जवान की हत्या, युवक को मार पेड़ पर लटका दी लाश...
बिहार में आज अपराध कर गुरुवार है। सुबह-सुबह एक सैप जवान की हत्या हो गई तो एक अन्य जगह अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। यहां पढ़ें राज्य में वारदातों की राउंड-अप खबर।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:08 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 06:58 PM (IST)
पटना [जागरण टीम]। बिहार में गुरुवार को हादसों व हत्याओं की सुबह हुई। इस दौरान गया में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो शेखुपरा में लूटपाट के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी अपराधियों की गोलीबारी में बाल-बाल बचे।
गया: सैप जवान को गोली मारी, मौत
मिली जानकारी के अनुसार गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देर रात पुजिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान गश्ती टीम को बाइक सवार कुछ संदिग्ध दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोक कर पूछताछ की कोशिश की तो वे भागने लगे। भागते अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया।
पुलिस टीम अपराधियों का पीछा करते हुए दूर तक चली गई। इस बीच अपरधियों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पीछा करते एक सैप जवान सियाराम को गोली लग गई।
घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच अपराधी भागने में सफल रहे।
शेखपुरा: लूटपाट के दौरान पहुंची पुलिस पर गोलीबारी
शेखपुरा के बरबीघा थाना से कुछ ही दूरी पर नारायणपुर में अपराधियों ने देर रात से आज सुबह तक कई ट्रकों से लाखों की लूटपाट की। अपराधियों ने विरोध करने पर कई लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। हालांकि, गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। घटना के बाद अपराधी भागने में सफल रहे।
बक्सर: बीडीसी की सरेआम गोली मारकर हत्या
इस बीच बक्सर में बाइक सवार अपराधियो ने गुरुवार की सुबह बाइस पर एक शिक्षक संग जा रहे बीडीसी पिंटू सिंह को गोली मार दी। गोली पिंटू सिह के सिर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। वे पसहरा के बीडीसी थे। उनके साथ बाइक पर सवार शिक्षक मुन्ना सिंह भी घटना में घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ,
सीतमढ़ी: युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को गांव से सटे खेत स्थित पेड़ से लटका दिया गया। गुरुवार की सुबह पेड़ से लटके शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही रमेश कुमार (20) के रूप में की गई हैं। परिजनों के अनुसार रमेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था। गांव के चार युवकों के साथ बुधवार को वह बाहर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसी बीच गुरुवार की सुबह पेड़ से लटका उसका शव मिला।
पटना: रंगदारी नहीं देने पर गोलियों से भूना
पटना में बुधवार की देर रात एक दुकानदार को गोलियों से भून दिया गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले रंगदारी में कोल्ड ड्रिंक न देने का बदला अपराधियों ने लिया। मामला दीघा के रामजीचक के पास का है।
पटना: पर्चा चिपका मांगी एक लाख की रंगदारी
पटना के पालीगंज स्थित खिड़ी मोड़ थाना के ईमामगंज बाजार में पर्चा चिपकाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। महाकाल गुप के नाम पर चिपकाए गए इस पर्चे में एक सप्ताह के अंदर रंगदारी नहीं देने पर जान-माल की क्षति की धमकी दी गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें