यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: जदयू की पूर्व विधायक पूनम हुईं कांग्रेसी, अखिलेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
Bihar Politics बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रहीं पूनम देवी का कांग्रेस ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी बुधवार को पाला बदलकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस में सम्मिलित हो गईं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूनम को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि दीघा से विधायक रहीं पूनम देवी का कांग्रेस पार्टी में चुनाव से पहले सम्मिलित होना आईएनडीआईए की ताकत में इजाफा करेगा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी।
'पटना साहिब और पाटलिपुत्र में मिलेगा लाभ'
उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में आने से पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों ही लोकसभा सीटों पर पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आईएनडीआईए के प्रत्याशियों को चुनाव में बढ़िया लाभ मिलेगा।
पूनम देवी ने क्यों थामा कांग्रेस का 'हाथ'?
इस मौके पर पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के द्वारा फैलाए जा रहे अराजक माहौल से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने समर्थकों से बिहार में केंद्र एवं राज्य में एनडीए को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक पूनम के प्रमुख रूप से मीनू सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनिल कुमार सिंह एवं नीलू कुमारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह में कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ के अलावा पार्टी के कई प्रदेश बडे़ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
