Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Floor Test: अब विधानसभा स्पीकर पर एक्शन की तैयारी! फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, इधर RJD भी पूरी तरह से एक्टिव

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 03:16 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के विधानसभा में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार अपना बहुमत साबित करने वाले हैं। वहीं पक्ष और विपक्ष की राजनीतिक गहमागहमी चरम पर है। जदयू ने रविवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलायी। एक दिन पहले मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भी जदयू विधायक जुटे थे। भाजपा विधायकों को गया मे आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में जुटाया गया है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Floor Test पिछले माह की 28 जनवरी काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आयी एनडीए सरकार (NDA Government) सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर उतरेगी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी सरकार के लिए बहुमत पर वोटिंग का प्रस्ताव सदन में रखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीतिक गहमागहमी चरम पर

    फ्लोर टेस्ट को ले पक्ष और विपक्ष की राजनीतिक गहमागहमी चरम पर है। जदयू ने रविवार को अपने विधायक दल की बैठक बुलायी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को संबोधित किया। बिहार के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही।

    एक दिन पहले मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भी जदयू विधायक जुटे थे। भाजपा विधायकों को गया मे आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में जुटाया गया है। कांग्रेस (Congress) ने अपने सभी विधायकों को हैदराबाद में प्रवास कराया हुआ है। हैदराबाद से वे सभी विधानसभा पहुंचेंगे। वहीं राजद (RJD) ने अपने सभी विधायकों को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी बंगले में रखा हुआ है।

    फ्लोर टेस्ट के पहले विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

    विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट पर होने वाले मतदान के पहले विधानसभा अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी को अध्यक्ष के आसन से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना है। यह काम सेंट्रल हाल में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन के बाद होगा।

    राज्यपाल के विदा होने के बाद जब विधानसभा अध्यक्ष सदन में आएंगे तब संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा अध्यक्ष को पदमुक्त किए जाने का प्रस्ताव पढ़ेंगे। उसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य इसके समर्थन में अपनी सीट पर खड़े हो जाएंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष को पदमुक्त किए जाने का प्रस्ताव विधानसभा सचिव द्वारा पढ़ा जाएगा और फिर विधानसभा अध्यक्ष को अपनी कुर्सी से हटना पड़ेगा।

    विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्देशन में फ्लोर टेस्ट की वोटिंग

    विधानसभा अध्यक्ष के आसन से हटते ही विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी अध्यक्ष के आसन पर चले जाएंगे। इसके बाद फ्लोर टेस्ट की कार्रवाई आरंभ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार के लिए बहुमत का प्रस्ताव सदन में पढ़ेंगे। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा इस विषय पर वोटिंग करायी जाएगी। वोटिंग के फलाफल के बाद नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री सदन को संबोधित करेंगे।

    फ्लोर टेस्ट के क्रम में वोटिंग को लेकर अलग-अलग दावे

    फ्लोर टेस्ट के क्रम में वोटिंग के परिणाम को ले सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा अलग-अलग दावे किए जाने का दौर पर भी चल रहा। सत्ता पक्ष का कहना है कि बहुमत का आंकड़ा हमारे पास काफी सहजता से है। हमारे सारे विधायक हमारे साथ हैं। वहीं विपक्ष खेला होने का दावा कर रहा। विपक्ष का दावा है कि सत्ता पक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं।

    अविश्वास प्रस्ताव

    दलगत स्थिति

    एनडीए- 128

    भाजपा- 78

    जदयू-45

    हम-04

    निर्दलीय-01

    कुल -128

    महागठबंधन

    राजद-79

    कांग्रेस-19

    भाकपा (माले) 12

    भाकपा-02

    माकपा-02

    एआईएमआईएम-01

    कुल -115 विधायकों का समर्थन

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Floor Test: क्या बिहार में फिर होगा 'खेला'? तेजस्वी की चेतवानी के बाद सतर्क हुई भाजपा, सभी विधायकों को किया किला बंद

    Patna News: थाने में आने वाले को 30 मिनट से ज्यादा बैठाया तो नप जाएंगे थानेदार, बदतमीजी पर होगी बड़ी कार्रवाई